Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही, 35 मवेशियों की गयी जान
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही, 35 मवेशियों की गयी जान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू प्रमंडल में बुधवार दोपहर आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। एनएच पर पेड़ गिर गये। साथ ही ठनका गिरने से 35 मवेशियों की मौत हो गयी। सबसे अधिक मनिका में 28 मवेशियों की मौत एक ही जगह पर हो गयी। आंधी से कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए। करकट सीट उड़ गये। भारी नुकसान सामने आया है। सतबरवा में जोरदार आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। इस दौरान पेड़-पौधे गिर गए, वहीं कई दुकानों के करकट सीट उड़ गये। अपराह्न 12 से बारिश शुरू हुई। रुक-रुककर तीन बजे तक होती रही। कुट्टीपर स्थित मंटू प्रसाद के होटल का करकट सीट तेज हवा में उड़ गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने में एक पेड़ सड़क पर गिर गया। प्रदीप सोनी ने बताया कि सेहरा-बोहता मोड़ पर बड़ा पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। लोग वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल करके सतबरवा तथा लेस्लीगंज आते-जाते दिखे। आंधी के कारण खामडीह, रजडेरवा में एनएच पर कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गये, जिससे सड़क जाम हो गया। बुधवार साप्ताहिक हाट पर प्रभाव पड़ा। मोहम्मद अकबर ने बताया कि बकोरिया में नेशनल हाईवे 75 पर मंदिर के आगे पेड़ गिर गया है। आवागमन बाधित रहा।

    बिजली विभाग के मुकेश कुमार, विद्युत मिस्त्री मानकी राज ने बताया कि सतबरवा ग्रिड की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटा पेड़ गिर जाने से लोहे के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बकोरिया बाजार के 33 केवीए इंनकमिंग लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युतापूर्ति बंद है। तुंबागड़ा फीडर अंतर्गत मोटा पेड़ गिरने से क्रॉस झुक गया और बिजली बाधित है। डबरा फीडर अंतर्गत ठेमा की लाइन फिलहाल बंद रहेगी। ईधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। खेत में किसानों को खरीफ फसल की तैयारी के दौरान फायदा होगा। साइक्लोनिक असर के कारण बारिश हो रही है। एक तरफ से इसे प्री-मानसून बारिश भी कहा जा सकता है।

    सतबरवा से सटे लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के विशुनबांध पंचायत के ब्यांग गांव में बुधवार को हुए आकाशीय बिजली गिरने से 28 पशु की मौत हो गई। सभी पशु एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली हुआ, जिससे पशुधन की मौत मौके पर ही हो गई। मनोज यादव के तीन, गुलाटी यादव के दो, गंगेश्वर यादव के तीन, देवन यादव के दो, छतन यादव के दो, कमलेश यादव के दो, राजू यादव के एक, दिलेश्वर यादव के एक और दामोदर यादव के 12 पशु शामिल हैं।

    जिले के रामगढ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के सरहुआ गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी। आकाशीय बिजली गिरने करम के पेड़ पर हुआ। नीचे बारिश के पानी से बचने के लिए चारो मवेशी खड़े थे। चपेट में आने से सभी की मौत हो गयी। पेड़ भी जल गया। मृत मवेशियों में दो गाय और दो बैल शामिल है। जीतेन्द्र भुईयां के एक बैल, लाल साहेब भुईयां की एक गाय, जीतेन्द्र तूरी की एक गाय एवं ईश्वर भुईयां के एक बैल की मौत हुई है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गयी है। अंचल प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से धुज महतो की तीन भैस की मौत हो गयी। बारिश के पानी से बचने के लिए तीनों भैस पेड़ के नीचे खड़ी थी। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आए।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला: सुदेश महतो ने CM को दी CBI जांच की चुनौती

    35 cattle died 35 मवेशियों की गयी जान Storm and rain caused heavy destruction in Palamu पलामू में आंधी-पानी ने मचायी भारी तबाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTAC बैठक : CNT-SPT में थाना की बाध्यता खत्म करने की ओर बढ़ेगा कदम
    Next Article एमजीएम अस्पताल: 15 दिन की डेडलाइन खत्म, एक भी विभाग पूरी तरह नहीं हुआ शिफ्ट…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.