Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आदिवासी कार्ड खेलना बंद करें हेमंत, ईडी को धमकी देना उचित नहीं : सीपी सिंह
    झारखंड

    आदिवासी कार्ड खेलना बंद करें हेमंत, ईडी को धमकी देना उचित नहीं : सीपी सिंह

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के मुख्यमंत्री पर ईडी द्वारा हो रही कार्रवाई पर पूर्व मंत्री और रांची में वर्तमान में विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि सीएम को आदिवासी कार्ड खेलना बंद करना चाहिए. जिस तरह से उनके कार्यकर्ता ईडी को धमकी दे रहे हैं, यह उचित नहीं है. सीपी सिंह ने कहा कि ईडी एक स्वायत्त केंद्रीय एजेंसी है और वह अपने अधिकारों व कर्तव्यों के दायरे में काम कर रही है. ये बातें सीपी सिंह ने जोहार लाइव से उस समय कही जब मुख्यमंत्री के आवास में ईडी के अधिकारी उनसे पूछ-ताछ कर रहे हैं. दोपहर से जारी पूछताछ के बीच सीपी सिंह ने जोहार लाइव से सामने अपनी बात रखी.

    मोदी ने कहा था ‘न खाएंगे, न खाने देंगे’

    सीपी सिंह ने कहा कि मोदी जी ने कहा था – न खाएंगे, न खाने देंगे. यहां तो जो खाए हैं, उसे निकाला भी जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के प्रति जवाबदेह है और उन्हें जवाब देना चाहिए. कोई भी कार्रवाई यूं ही नहीं होती, किसी न किसी सूत्र या प्रमाण के आधार पर ही ये कार्रवाई होती है. साहेबगंज या जमीन घोटाले के मामले में जो इनपुट ईडी को मिली होगी, उसी पर वे पूछताछ करना चाहते हैं. यह एक प्रक्रिया है.

    ईडी न जांच करे, तो अराजकता फैलेगी

    पूर्व मंत्री ने ईडी पर किसी भी तरह के राजनीतिक जवाब का खंडन करते हुए कहा कि जो गुनहगार होते हैं, वे तो कहेंगे ही कि एजेंसी प्रभावित है. राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. चाहे वह केंद्र की एजेंसी हो, या राज्य की. एजेंसी जांच करेगी ही, अगर एंजेसी जांच नहीं करेगी तो समाज में अराजकता की स्थिति पैदा होगी. लोग खुले आम भ्रष्टाचार में संलिप्त हो जाएंगे.

    राजनीतिक बदलाव की भविष्यवाणी नहीं कर सकता

    जोहार लाइव ने जब सीपी सिंह से पूछा कि क्या ईडी की कार्रवाई से कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव आ सकता है? तो उन्होंने कहा कि वे कोई आकाशवाणी या भविष्यवाणी नहीं कर सकते. ईडी आपना काम कर रही है, सीएम को इस कार्रवाई में सहयोग करना चाहिए, ताकि भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके. इस कार्रवाई का असर क्या होगा, इसपर वे कुछ नहीं कह सकते.

    आज की खबर आदिवासी कार्ड ईडी करंट न्यूज केंद्रीय एजेंसी जमीन घोटाले जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री लेटेस्ट न्यूज विधायक सीपी सिंह साहेबगंज सिटी न्यूज सीपी सिंह स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनुक्कड़ नाटक से दिया गया सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा का संदेश
    Next Article नोडल पदाधिकारी ने ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.