Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चतरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील ग्लास
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील ग्लास

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड की राजधानी में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला शांत नहीं हुआ कि बलात्कारियों ने दूसरी घटना को अंजाम है। हैवानों ने इस बार चतरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृकृत्य किया है। चतरा के हंटरगंज थाने में एक महिला के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए पहले चार युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया है। फिर प्राइवेट पार्ट को तहस-नहस कर स्‍टील का गिलास डाल दिया है। चतरा के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में गुरूवार रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने हैवानियत की हद पार कर दी। उनलोगों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है। थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। पीड़िता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश है वहीं पीड़िता की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद चतरा जिले के साथ अन्य जिलों में भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, अपराधियों को जल्द से गिरफ्तार किया जा सके।

    Jharkhand news Latest news Online news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ पत्रकार के पुत्र के हत्यारे की गिरफ़्तारी और पत्रकारों के उत्पीड़न रोकने के लिए अलबर्ट एक्का चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन, जेयूजे ने काला बिल्ला लगा कर हत्याकांड का किया विरोध
    Next Article गुमला की युवती से रांची में दुष्कर्म, बलात्कारियों ने युवती के साथ कि मारपीट, झाड़ी में बेसुध मिली युवती

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.