Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र के हत्यारे की गिरफ़्तारी और पत्रकारों के उत्पीड़न रोकने के लिए अलबर्ट एक्का चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन, जेयूजे ने काला बिल्ला लगा कर हत्याकांड का किया विरोध
    झारखंड

    वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र के हत्यारे की गिरफ़्तारी और पत्रकारों के उत्पीड़न रोकने के लिए अलबर्ट एक्का चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन, जेयूजे ने काला बिल्ला लगा कर हत्याकांड का किया विरोध

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive TEAM

    झारखण्ड में पत्रकार उत्पीड़न रोकने को लेकर सड़क पर उतरे राजधानी के सैकड़ो पत्रकार

    झारखण्ड में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की मांग तेज़

    राँची। झारखण्ड के पत्रकारों और उनके परिजनों पर लगातार हो रहे हमले और पत्रकारों को झारखण्ड में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने को लेकर आज अलबर्ट एक्का चौक पर झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वाधान में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्तियां लिए अपने अधिकारों के लिए राजधानी के पत्रकार ज़ोरदार आवाज़ बुलन्द करते नज़र आये। खूंटी ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे संकेत मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। हत्यारे अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। इस घटना से मर्माहत होकर झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की महानगर और प्रदेश इकाई और राँची प्रेस के संयुक्त तत्वाधान में हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग डीजीपी और मुख्यमंत्री से की गई है।
    नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत गुप्ता ने इस घटना से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करना आवश्यक है ताकि पत्रकारो को सुरक्षा और न्याय मिल सके। यूनियन के महासचिव शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बन्द हो। उन्होंने हत्यारों को फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलवाने की मांग की, साथ ही साथ परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की। वहीं जेयूजे राँची महानगर के अध्यक्ष और प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि झारखण्ड में पत्रकारों का उत्पीड़न बढ़ा है, ऐसे में उनकी सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना आवश्यक है, अगर जल्द ही हत्यारों की गिरफ़्तारी नहीं हुई तो बाध्य हो कर संगठन आंदोलन करने पर विवश हो जाएगा। श्री अख़्तर ने डीजीपी से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
    वहीं वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर ओझा ने भी कहा कि पत्रकारों और उनके परिजनों की हत्या निन्दनीय है, उन्होंने कहा कि सूबे में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार।
    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के महानगर इकाई के साथ साथ जेयूजे प्रदेश कमेटी और द राँची प्रेस क्लब के सदस्यों ने सैकड़ो की संख्या में भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता, जेयूजे के प्रदेश महासचिव शिवकुमार अग्रवाल, जेयूजे के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद प्रताप, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह अमृत, जेयूजे राँचीं महानगर के अध्यक्ष औऱ प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य गिरिजा शंकर ओझा, प्रभात सिंह, सुनील गुप्ता, अमित दास, जेयूजे के महानगर के सचिव सह प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य सानू झा, उदय चौहान, ब्रजेश राय, प्रतीक सिंह, नवीन शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, विकास राजगढ़िया, बिरेन्द्र रावत, कुणाल कुमार, अंकुर, कुबेर सिंह, शकील कहटर सुनील पोद्दार, हेमन्त झा, संदीप मिश्रा, उपेंद्र गुप्ता, राज वर्मा, दिवाकर, आकाश सिंह, नैय्यर, रिक्की राज, बॉबी चंद्रा, सैयद फिरोज़, सूरज सिंह, रतनलाल, संतोष सिंह, मनोरंजन सिंह, राजीव, हेमंत झा, सैयद रमीज, प्रदीप ठाकुर, विशु विशाल, मो. आसिफ, चंदन भट्टाचार्य, मुन्ना कौशिक, अंकुर सिन्हा, संजीत कुमार झा, हेमंत सूत्रधार, रिंकी राज, आकाश कुमार, संतोष सिंह, विनय मुर्मू, नैयर शाहिद, नौशाद, राज सिंह, पूजा भारती, नूतन तिर्की, रुचि कुमारी, सुनील गुप्ता, संजय पांडे, बैजनाथ महतो, परवेज़ कुरैशी, पंकज राणा, चंदन सिन्हा, मोइजुद्दीन, सौरभ शुक्ला, संतोष सिंह, सुनील केदला, संजीत झा, अमरेश कुमार, आशीष,नीरज कुमार, फैज़ल, असफर, राजकुमार, राहुल व्यास, मनोज पाठक, संजीव सिन्हा, अभिनव, पूजा, माधवी, एनएन शुक्ला, रंजीत सिंह,मनीष सिंह, चंद्रप्रकाश रावत सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओरमांझी मामला : युवती की कटी सिर की खोज में एसएसपी खुद टीम के साथ जंगल में चला रहे है अभियान, सूचना देने वाले कि इनाम राशि बढ़कर हुई 5 लाख
    Next Article चतरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील ग्लास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.