Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्थिरता किसी भी सरकार के विकास की पहली गारंटी : के राजू
    जोहार ब्रेकिंग

    स्थिरता किसी भी सरकार के विकास की पहली गारंटी : के राजू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि राज्य में सरकार के स्थायित्व को लेकर किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। हमारा रिश्ता जन कल्याणकारी हितों के लिए है और यह रिश्ता अटूट है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन लड़ने तक ही राजनीतिक दल का दायित्व नहीं रहता। गुड गवर्नेंस देने का प्रयास किया जा रहा है। पब्लिक इश्यू को सरकार के पास ले जाना है। के. राजू ने यह बातें पलामू में मीडिया से बातचीत के दरम्यान कही। कांग्रेस झारखंड प्रभारी बनने के बाद के. राजू आज यानी गुरुवार को पहली बार पलामू पहुंचे थे। मौके पर के. राजू ने कहा कि स्थिरता किसी भी सरकार के विकास की पहली गारन्टी है और कांग्रेस का हेमन्त सोरेन को खुला समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस के संगठनात्मक क्रियाकलापों की चर्चा करते हुए राजू ने कहा कि विधानसभा परिणाम के बाद पार्टी जनों में उत्साह का माहौल है और इसका लाभ संगठन को मजबूती प्रदान करने में उपयोग किया जाना है। इसी को ध्यान में रख कर वह पलामू सहित अन्य जिलों के दौरे पर निकले हैं।

    राजू ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि झारखंड में आधिकारिक तौर पर अनुसूचित जाति (एससी) परामर्श परिषद का गठन किया जाना स्वागत योग्य कदम है, इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं वित्त मंत्री किशोर बधाई के पात्र हैं। अनुसूचित जाति के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी वर्किंग ग्रुप विकसित करेगी और इसकी रिपोर्ट हम सरकार को सौंपेंगे, ताकि एससी एडवाइजरी काउंसिल को इनपुट मिल सके। इसमें हमारी पार्टी महत्वपूर्ण रोल प्ले करेगी, ताकि बेहतर काउंसिल का गठन हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य जोर (फोकस) अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछङ़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना है और इसी को प्राथमिकता के साथ राजनीति में स्थापित करना मुख्य उद्देश्य है।

    Also Read : विधानसभा में गरमाया कोयलांचल में अवैध खनन का मुद्दा

    Stability is the first guarantee of development of any government: K Raju स्थिरता किसी भी सरकार के विकास की पहली गारंटी : के राजू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामी कंपनी का नंबर एडिट कर किया बड़ा कांड, CID ने दबोचा
    Next Article बेली फैट कम करने के लिए ट्राई करें ये Detox Water, कुछ दिनों में द‍िख जाएगा असर… 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.