Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा में गरमाया कोयलांचल में अवैध खनन का मुद्दा
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा में गरमाया कोयलांचल में अवैध खनन का मुद्दा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में कोयलांचल क्षेत्र में सरकारी और रैयती जमीन पर अवैध खनन, ओबी डंपिंग और रैयतों के साथ हो रही गुंडागर्दी का मुद्दा गरमाया। माले विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार पर 136 करोड़ रुपये बकाया होने की बात करती है, लेकिन सरकारी जमीन पर जारी अवैध खनन पर ध्यान नहीं दे रही है। अरूप चटर्जी ने कहा कि जब जमीन के असली मालिक रैयत इस मुद्दे पर विरोध जताते हैं, तो उन्हें दबा दिया जाता है। यह पूरा खेल राजनीतिक और पुलिस संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने कोल इंडिया पर राज्य सरकार की जमीन पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि कोल कंपनियां नदियों में ओबी डंपिंग कर रही हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।विधायक जयराम महतो ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र के हर विधायक इस समस्या से परिचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियों ने लठैत तैनात कर रखे हैं, जिससे लोकतंत्र की जगह “लठैत तंत्र” हावी हो गया है। उन्होंने देवप्रभा कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन उनका सहयोगी नहीं, बल्कि प्रशासन ही उनका है। भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने मामले की गंभीर जांच की जरूरत बताई। कई विधायकों ने इस मामले की विधानसभा की कमिटी से जांच कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने इस मुद्दे पर कमिटी गठित करने की बात कही और आश्वस्त किया कि इस पर उचित निर्णय लेकर सदन को सूचित किया जाएगा।

    Also Read : 51 शक्तिपीठों में शामिल पटना के प्रसिद्ध पटन देवी मंदिर की हालत चिंताजनक

    Also Read : रांची में डबल म’र्डर से सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    Also Read : अमरनाथ यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, जुलाई के इस दिन से होगी शुरुआत… 

    Also Read : IPS का घर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने उड़ाया नगद पैसे व टीवी

    The issue of illegal mining in Koyalanchal heated up in the assembly विधानसभा में कोयलांचल में अवैध खनन का मुद्दा गरमाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या सच में हो गया है Tamannah Bhatia और Vijay Varma का ब्रेकअप? इस रिपोर्ट मे पढ़े पूरी कहानी… 
    Next Article नामी कंपनी का नंबर एडिट कर किया बड़ा कांड, CID ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.