Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘मंईयां’ कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे SSP, दिये कई जरूरी निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मंईयां’ कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे SSP, दिये कई जरूरी निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SSP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा सहित कई आला अधिकारी नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड पहुंचे। वहां सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। SSP चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को ब्रीफ भी किया। SSP ने बताया कि छह जनवरी को मंईयां सम्मान योजना को लेकर रांची में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें लगभग तीन-चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, भीड़ मैनेमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर मंथन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में जिन अफसरों और कर्मियों की ड्यूटी लगी है, उन्हें ब्रीफ भी किया गया।

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। छह जनवरी को नामकुम खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा महिलाएं आएंगी। ऐसे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके आने-जाने वाली सड़कों पर किसी तरह की परेशानी न हो। जब वे सभा स्थल पर पहुंचे तो उनके लिए वाशरूम के साथ पानी की समुचित व्यस्था हो। इन सबके लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।

    समारोह स्थल की सुरक्षा को लेकर पांच हजार बलों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ अलग-अलग विंग बनाकर उसमें मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम वाले दिन के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से लाभुकों को आना है। ऐसे में उनके बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्य मंच के आसपास सुरक्षा के लिए बेहतर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की जा रही है। सड़कों पर आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए भी विशेष प्लान बनाया गया है।

    Also Read : 20 साल पहले गाबय हुयी शादीशुदा बेटी जब यूट्यूब पर दिखी, फिर…

    'मंईयां' कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे SSP gave many important instructions Ssp SSP arrived to review the 'Maiyaan' program दिये कई जरूरी निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में NIA की ताबड़तोड़ रेड, क्या बोले SP… देखिये
    Next Article ISRO की बड़ी उपलब्धि, स्पेस में जीवन का आरंभ!

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.