Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगी : पलामू में इंडिका ने मारी टक्कर, चतरा में हाईवा ने ली जान
    झारखंड

    तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगी : पलामू में इंडिका ने मारी टक्कर, चतरा में हाईवा ने ली जान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026Updated:April 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क हादसों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu/Chatra : झारखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पलामू और चतरा में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक तरफ भोज में जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई, तो दूसरी ओर शादी में जा रहे स्कॉर्पियो चालक की जिंदगी सड़क पर ही खत्म हो गई।

    भोज में जा रहे थे, रास्ते में मौत ने घेरा

    पहला हादसा पलामू के छतरपुर-हरिहरगंज फोरलेन बायपास पर हुआ। यहां तेज रफ्तार इंडिका कार ने लूना सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के दमारो पड़वा मोड़ा निवासी 60 वर्षीय लालू साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लालू साव अपने मौसेरे भाई के यहां भोज में शामिल होने के लिए मनहु गांव जा रहे थे। ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घरवालों को था इंतजार, मिली मौत की खबर

    परिजनों के मुताबिक लालू साव तय समय पर भोज में नहीं पहुंचे, तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद पुलिस से हादसे की सूचना मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इंडिका कार को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया है।

    चतरा में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर मौत

    दूसरी घटना चतरा सदर थाना क्षेत्र के बभने गांव के पास हुई। यहां तेज रफ्तार हाईवा के अचानक चकमा देने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक राजा खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार चार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

    शादी में जा रहे थे, रास्ते में खत्म हो गई जिंदगी

    मृतक राजा खान गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का रहने वाला था। वह अपने साथियों के साथ चतरा के महुआ चौक में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया और खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।

    पुलिस जांच में जुटी, हाईवा चालक की तलाश

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

    Also Read : चतरा में पशु चिकित्सक की हत्या कर फेंका शव, पुलिस जुटी जांच में

    Chatra accident news Chatra Police Investigation Chatra Scorpio accident driver Raja Khan death fatal road crash India highway accident Jharkhand Indica car accident Palamu Jharkhand Latest News Jharkhand road accident Lalu Saw death Latest news Luna rider death Medininagar MMCH Palamu accident news Road accident Jharkhand speeding accident Jharkhand Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में पशु चिकित्सक की हत्या कर फेंका शव, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर से मारपीट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.