Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 5:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा, अध्यक्ष पद को संसदीय पद्धति में सरकार और प्रतिपक्ष का पद नहीं समझा जाता है
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा, अध्यक्ष पद को संसदीय पद्धति में सरकार और प्रतिपक्ष का पद नहीं समझा जाता है

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि अध्यक्ष के पद को संसदीय पद्धति में सरकार और प्रतिपक्ष का पद नहीं समझा जाता है। इस पद को आरंभ से ही निष्पक्षता का पर्याय मानने की परंपरा रही है।

    विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन में मंगलवार को आसन ग्रहण करते हुए महतो ने कहा अब से पहले मैं तकनीकी रूप से किसी खास राजनीतिक दल से सम्बद्ध था लेकिन इस आसन पर आते ही मेरी वह राजनीतिक सम्ब्द्धता तकनीकी रूप से समाप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि सदन से बाहर की दुनिया में भले ही मेरी पहचान झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक सदस्य के रूप में बनी रहेगी लेकिन सदन के भीतर मेरे लिए न्याय के तराजू पर पक्ष और विपक्ष दोनों का पलड़ा बराबर रहेगा। राजनीति में मैंने अपने कद को हमेशा छोटा समझा है। इस सभा में मैं अपने तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होकर आया हूं। सभाध्यक्ष ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि सदन में दो ऐसे सदस्य मौजूद हैं, जिन्होंने अध्यक्ष के आसन को सम्पूर्ण निष्ठा से संभालने का काम किया है। संयोग से आज इनमें से एक आलमगीर आलम सत्ता पक्ष में है तो सीपी सिंह प्रतिपक्ष में हैं। अध्यक्ष के रूप में इन दोनों का कार्यकाल शानदार रहा है। विपरीत परिस्थितियों में इनके द्वारा लिये गये निर्णय मेरे लिए नजीर के समान होगा।

    उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने इस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री होने का गौरव पाया है। पांचवी विधानसभा के लिए निर्वाचित होकर आज हमारे बीच हैं। न्याय और विवेकयुक्त आचरण इनकी विशेषता रही है। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर इनके मार्गदर्शन की भी अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज का झारखंड हेमंत सोरेन के युवा नेतृत्व के हाथों में है। वे राज्य की जनता का अटूट विश्वास अर्जन कर पाने में कामयाब हुए हैं। इनके नेतृत्व में इस राज्य का चतुर्दिक विकास होगा। इसकी कामना वह इस आसन से करते है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में 4210.08 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
    Next Article राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, विधानसभा अपने विधायी कार्य से झारखंड राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगी

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.