Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी
    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और इकाइयों को राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े मामलों की तैयारी शुरू करने का निर्देश जारी किया है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि 13 दिसंबर 2025 को झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

    लोक अदालत में जल्द निपटेंगे कई मुकदमे

    इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिनका समाधान समझौते या आपसी सहमति से किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और इकाइयों से अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे मामलों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत किया जा सके।

    नोडल पदाधिकारी का नाम भेजना अनिवार्य

    पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्रीय डीआईजी, तथा विशेष इकाइयों (जैसे झारखंड जगुआर, एटीएस, रेल पुलिस, विशेष शाखा आदि) को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां के नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क नंबर झारखंड उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, रांची को 6 नवंबर 2025 तक भेजें।

    उच्च प्राथमिकता देने का निर्देश

    आदेश में साफ कहा गया है कि इस कार्य को उच्च प्राथमिकता दी जाए और समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। पुलिस मुख्यालय को भी इसकी सूचना देना आवश्यक है ताकि पूरे राज्य से प्राप्त सूचनाओं का संकलन किया जा सके।

    कानून विभाग का संदर्भ

    यह आदेश विधि विभाग, झारखंड सरकार के पत्र संख्या C/A.A-07/2007 (पार्ट-1) 2047 दिनांक 17 अक्टूबर 2025 के आलोक में जारी किया गया है। इस पत्र की प्रति आदेश के साथ सभी जिलों और इकाइयों को भेजी गई है।

    सूचना की प्रति विधि विभाग को भी भेजी गई

    आदेश की प्रतिलिपि झारखंड सरकार के प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव को भी सूचनार्थ भेजी गई है, ताकि विधि विभाग को आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

    News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.