Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गैंगरेप की शिकार स्पेनिश टूरिस्ट महिला नेपाल यात्रा पर रवाना, दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन का जताया आभार
    झारखंड

    गैंगरेप की शिकार स्पेनिश टूरिस्ट महिला नेपाल यात्रा पर रवाना, दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन का जताया आभार

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका : दुमका कांड पीड़िता स्पेनिश टूरिस्ट महिला पति के संग अपने आगे की यात्रा (नेपाल) के लिए रवाना हो गई. अब वह स्वस्थ हैं. इस दौरान एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने खुद सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी. वह अपने बाइक से निकली पर उनके आगे पीछे वाहन पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे.

    दुमका से निकलने से पहले मीडिया से बात करते हुए स्पेनिश टूरिस्ट महिला ने बताया कि वो छ: साल से यात्रा कर रही है और पिछले छ: महीने से भारत दौरे पर है. इस दौरान उन्हें अबतक किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई थी, लेकिन यहां जो हुआ वो छुपाने लायक भी नहीं. एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय लोगों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, मेरा आरोप केवल अपराधियों के लिए है. साथ ही उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जीवन में हादसा कभी और कहीं भी हो सकता है, सफर जारी रहता है. पीड़िता ने कहा कि पूर्व निर्धारित रूट पर उनका सफर जारी रहेग.

    बताते चलें कि सोशल साइट्स पर पीड़िता ने लिखा है कि उसके साथ जो हुआ उसे छुपाना जायज नहीं है. वह लोगों को यह बताएंगी की न्याय पाने के लिए कैसे लड़ना पड़ता है. महिला ने यह भी लिखा है की उसके साथ जो हुआ उसमें उसकी क्या गलती है. दरिंदों ने उसके साथ जो किया और वह जिस दौर से गुजर रही है उससे वह पूरी दुनिया को अवगत कराएंगी. वह अपने इस नए जीवन को मजबूती से जियेंगी. क्योंकि इस घटना के बाद उसे नया जीवन मिला है.

    प्रशासन ने दिया 10 लाख

    बता दें कि प्रशासन ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को दस लाख का मुआवजा कल ही दिया था. दोनों ने पुलिस और सरकार को धन्यवाद दिया. दोनों ने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई और दोषियों को पकड़ लिया गया. गौरतलब है कि एक मार्च को अपने पति के साथ बाइक टूर पर निकली स्पेनिश महिला के साथ दुमका के हंसडीहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी. मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

    हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया

    झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मुख्य सचिव, डीजीपी और दुमका एसपी से रिपोर्ट मांगा है.  कोर्ट मामले में सात मार्च को सुनवाई करेगी.

    क्या है मामला

    दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में 1 मार्च की रात एक विदेशी दंपति के साथ 7 दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को सलाखों के पीछे भेज चुकी है.

    जिला प्रशासन द्वारा झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को 10 लख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया. दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिसदन में रखा गया है. उसके तमाम सुख सुविधाओं का ख्याल प्रसासन रख रही है. मंगलवार को पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था के साथ दुमका जिला के सीमा तक छोड़ा जाएगा.

    भारत देश की बड़ी तारीफ सुनकर दंपत्ति विश्व भ्रमण के तहत इंडिया पहुचीं थी. पाकिस्तान, बंगलादेश सहित 50 से ज्यादा देश की दूरी बाइक से नापते हुए भारत पहुंचे. देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण के दौरान दंपति ने भारतवासियों की तारीफ भी की है. लेकिन झारखंड के दुमका जिला में मिला जख्म शायद ही वे इस जन्म में भूल पाए. चंद सिरफिरों के चलते देश की बदनामी हुई है.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड में फिर दस्तक दे रहा स्वाइन फ्लू, रांची में 3 संदिग्ध मरीज

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dumka jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुमका न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फिर दस्तक दे रहा स्वाइन फ्लू, रांची में 3 संदिग्ध मरीज
    Next Article कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को ‘सुप्रीम’ राहत, रद्द हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का केस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.