Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजस्थान से लौटा साउथ-वेस्ट मानसून, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    राजस्थान से लौटा साउथ-वेस्ट मानसून, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वापसी प्रक्रिया राजस्थान से शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसका प्रभाव झारखंड और बिहार के मौसम पर पड़ेगा. 25 सितंबर को झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के करीब 20 जिलों में जमकर बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

    लो प्रेशर का प्रभाव

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे झारखंड में बारिश की संभावना बढ़ गई है, हालांकि बहुत अधिक वर्षा की उम्मीद नहीं है.

    बिहार के 18 से 20 जिलों में बारिश

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मध्य बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बिहार समेत कुछ अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान के कारण बिहार के 18 से 20 जिलों में अगले 6 दिनों तक छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. इस बारिश से कई क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है.

    झारखंड के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ओडिशा से आ रही नमी के कारण झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में 25 सितंबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) की भी संभावना है.

    भारी बारिश की संभावना वाले जिले

    झारखंड के निम्नलिखित 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है:

    1. साहिबगंज
    2. पाकुड़
    3. गोड्डा
    4. दुमका
    5. देवघर
    6. जामताड़ा
    7. धनबाद
    8. गिरिडीह
    9. बोकारो
    10. कोडरमा
    11. हजारीबाग
    12. रामगढ़
    13. रांची
    14. खूंटी
    15. सरायकेला-खरसावां
    16. पश्चिमी सिंहभूम
    17. पूर्वी सिंहभूम
    Bihar Weather update Bokaro Deoghar Dhanbad Dumka East Singhbhum Giridih Godda Hazaribagh heavy rain Humidity Jamtara jharkhand Khunti Koderma lightning low pressure area Meteorological Department Odisha Pakur Rain in Bihar Rajasthan Ramgarh ranchi Sahibganj Seraikela Kharsawan southwest monsoon strong winds Thunderstorm West Singhbhum Yellow Alert ओड़िशा कोडरमा खूंटी गरज गिरिडीह गोड्डा जामताड़ा झारखंड तेज हवाएं दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दुमका देवघर धनबाद नमी पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार झारखंड बारिश अलर्ट बिहार में बारिश बोकारो भारी बारिश मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची राजस्थान रामगढ़ लो प्रेशर एरिया वज्रपात सरायकेला-खरसांवा साहिबगंज हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 September 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Phase 2 : 26 सीटों पर मतदान शुरू, उमर अब्दुला से लेकर रविंदर रैना तक की किस्मत दांव पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.