Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 7:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बीमा राशि के लालच में बेटे ने किया पिता का खून
    देश

    बीमा राशि के लालच में बेटे ने किया पिता का खून

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: कर्नाटक के मैसूर जिले के पिरियापट्टना तालुक में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने अपने पिता की हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपराध कबूल कर लिया. पिरियापट्टना के कोप्पा गांव में गेरोसी कॉलोनी के निवासी पांडू पर अपने पिता अन्नाप्पा की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, पांडू ने अपने पिता की हत्या बीमा राशि के लालच में की. उसने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे अन्नाप्पा की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसने शव को बीएम रोड पर मंचदेवनहल्ली के पास फेंक दिया और पुलिस को यह बताने के लिए एक झूठी कहानी गढ़ी कि उसके पिता की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी.

    पांडू ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसके पिता के नाम पर एक बीमा पॉलिसी थी, और उसे उम्मीद थी कि दुर्घटना में मौत होने पर उसे दोगुनी बीमा राशि मिल जाएगी. पुलिस ने पांडू की शिकायत पर उसकी जांच शुरू की, और शक के आधार पर पांडू से पूछताछ की. अंत में उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने बीमा राशि के लिए अपने पिता की हत्या की थी. इस घटनाक्रम के बाद अन्नाप्पा के बड़े भाई धर्मा ने अपने भाई की मौत के ग़म में आत्महत्या कर ली. पांडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

    अन्नाप्पा अपराध कबूल आत्महत्या कर्नाटक कलयुगी बेटा धर्मा पांडू पिरियापट्टना पुलिस गिरफ्तारी पुलिस जांच बीमा पॉलिसी बीमा राशि ब्यूलुकुप्पे मंचदेवनहल्ली मैसूर सड़क दुर्घटना हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर कल गांधी मैदान में छात्र संसद आयोजित करेंगे प्रशांत किशोर
    Next Article अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा में 100 करोड़ रुपये के GST घोटाले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया

    Related Posts

    Uncategorized

    पलामू कॉरिडोर में आखिरी बड़े नक्सली कमांडर पर शिकंजा, पुलिस ने तेज की घेराबंदी

    April 18, 2026
    देश

    केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत

    April 18, 2026
    देश

    रेलवे में बंपर भर्ती: 6365 टेक्नीशियन पदों पर जल्द निकलेगा नोटिफिकेशन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    राज्य में कुशासन हावी, युवाओं को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    April 18, 2026

    आलोक कुमार ने संभाली जामताड़ा डीसी की जिम्मेदारी, बोले- टीम भावना से करें काम

    April 18, 2026

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.