Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ससुराल में दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी समेत चार गिरफ्तार
    क्राइम

    ससुराल में दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटमदा : झारखंड के वेस्ट सिंहभूम जिले के पटमदा से एक चौंकाने वाली खबर है, जहां पश्चिम बंगाल के बलरामपुर केरुआ से पटमदा के सुंदरपुर ससुराल आए दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 40 वर्षीय सुभाष सहिस की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर, साला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है.

    मृतक के बेटे संजू सहिस(पहली पत्नी से पुत्र) के बयान पर पटमदा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    क्या है मामला

    प्राथमिकी में हत्या की वारदात 26 दिसंबर की रात करीब 8 बजे की बताई गई है. संजू का आरोप है कि उसके पिता की हत्या उसकी सौतेली मां अंजना सहिस, उसकी बड़ी बहन चंदना सहिस, उसके पिता कालू सहिस व भाई आनंद सहिस ने मिलकर की है. हत्या करने के बाद शव को 27 दिसंबर को केरूआ पहुंचा दिया. इस दौरान संजू को बताया गया कि उसके पिता ने गांव में स्थित एक कटहल पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद मामले की सूचना संजू के चचेरे भाई अर्जुन सहिस ने बलरामपुर थाना को दी. बलरामपुर पुलिस ने पटमदा थाना को जानकारी दी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

    क्या कहती है हत्यारोपी पत्नी

    मामले में पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर ने बताया कि युवक अपने रिश्तेदार की शादी में आया था. सुभाष की हत्यारोपी उसकी पत्नी अंजना ने बताया कि घटना के पूर्व उसका पति नशे में घर आया था. कमरे में बैठकर मोबाइल चला रही उसकी बड़ी बहन चंदना (दिव्यांग व अविवाहित) से छेड़खानी करने लगा. गुस्से में आकर चंदना ने घर के बाहर रखी सब्जी काटने वाली बैठी से सुभाष के सिर पर वार कर दिया. इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया, फिर उसके पिता कालू सहिस ने गांव के किसी कंपाउंडर से दर्द की दवा लाकर खिला दी. देर रात वह घर से कब निकला, किसी को पता नहीं चला और सुबह उसका शव कटहल पेड़ पर लटकता हुआ मिला.

    Also Read: नक्सली अड्डे से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 414 कारतूस और दस्तावेज मिले

    Anand Sahis Anjana Sahis arrested Balrampur beaten to death Chandana Sahis compounder DSP hanging in-laws jackfruit tree. jharkhand Kalu Sahis Kerua Molestation murder Patamda police post mortem Sanju Sahis sitting cutting vegetables son-in-law Subhash Sahis suicide Sundarpur Vachandev Kujur West Bengal West Singhbhum wife अंजना सहिस आत्महत्या आनंद सहिस कटहल पेड़ कंपाउंडर कालू सहिस केरुआ गिरफ्तार चंदना सहिस छेड़खानी झारखंड डीएसपी दामाद पटमदा पत्नी पश्चिम बंगाल पीट-पीटकर मार डाला पुलिस पोस्टमार्टम फांसी बलरामपुर वचनदेव कुजूर वेस्ट सिंहभूम संजू सहिस सब्जी काटने वाली बैठी ससुराल सुंदरपुर सुभाष सहिस हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सली अड्डे से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 414 कारतूस और दस्तावेज मिले
    Next Article PLFI ने चर्चित भाजपा नेता रमेश सिंह से मांगी लेवी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.