Ranchi : चाईबासा में गुरुवार को हुए IED ब्लास्ट में जख्मी हुए जवान को रांची ले आया गया है। जख्मी जवान को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। घायल जवान की पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रज अस्पताल में मेडिलक टीम तैयार है। जख्मी जवानों को पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया जायेगा।
मालूम हो कि बीते बुधवार से सारंडा में लगातार नस्कलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसी बीच आज यानी गुरूवार को IED ब्लास्ट हुआ और कोबरा के जवान घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबल सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाया गया IED विस्फोट कर गया। धमाका काफी तेज था, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
इलाके में हाई अलर्ट, ऑपरेशन जारी
घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात किया गया है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षाबल नक्सलियों की तलाश में जंगल के अंदर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इलाके को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर लिया जाता।
Also Read : चाईबासा में मुठभेड़ के बीच IED ब्लास्ट, कोबरा जवान जख्मी, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

