Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»शिक्षा मंत्री से मिले सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा, स्कूलों में बच्चों को दी जाए सीपीआर ट्रेनिंग
    Uncategorized

    शिक्षा मंत्री से मिले सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा, स्कूलों में बच्चों को दी जाए सीपीआर ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अपर बाजार महावीर चौक के सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए स्कूलों में प्राइमरी हेल्थ ट्रीटमेंट की शुरुआत करने की अपील की. उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि स्कूलों में अन्य शिक्षा की तरह इसे भी लागू किया जाना चाहिए. इससे हम हजारों लोगों की जान बचा सकते है. खासकर उन्होंने सीपीआर की ट्रेनिंग स्कूल लेवल पर देने की बात रखी. ज्योति शर्मा ने कहा कि आज हजारों लोग हार्ट अटैक की चपेट में आते है. सीपीआर देकर ऐसे लोगों की जान बचाई जा सकती है. इसके अलावा कई और भी चीजें है जो बच्चों को प्राइमरी हेल्थ ट्रीटमेंट को लेकर बताई जा सकती है.

    इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह अच्छी पहल है. इसे लेकर वह जल्द ही काम करेंगे. राज्य के दो जिलों में इसे प्रायोगिक तौर पर शुरू करने की बात कही. साथ ही कहा कि अगर यह सफल रहा तो इस प्रस्ताव को राज्य स्तर पर स्कूलों में लागू करेंगे. बता दें कि पत्र में उन्होंने लिखा है कि सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह एक निश्चित आयु से ऊपर के सभी छात्रों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और प्रारंभिक चिकित्सा आचरण को अनिवार्य बनाए, ताकि वे किसी भी स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान पेशेवर तरीके से काम कर सकें. हम छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं या अन्य घटनाओं के मामले में भी उन्हें ट्रेनिंग दे सकते है. जिससे कि किस तरह की मदद कर सकते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका

    उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि इस मामले पर निर्देश मांगने के लिए WP(C)1302/2023 के तहत भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की है. जिसमें माननीय न्यायालय ने सुझाव दिया है कि मैं उचित प्राधिकारी के समक्ष जाऊं, इसलिए मैं यह मामला आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं.

    ट्रेनिंग वैद्यनाथ राम शिक्षा मंत्री सीपीआर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपहरण कर मांगी 10 लाख फिरौती, जंगल की घेराबंदी कर 3 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा
    Next Article चांदनी चौक में राजेश मुंडा को मारी गोली, रिम्स में इलाजरत

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.