Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग को हथियार सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग को हथियार सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read89
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की बुंडू पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स को NH-33 पर बुंडू स्थित सूर्य मंदिर के तोरण द्वार के पास से दबोचा है। गिरफ्तार शख्स का नाम दशरथ शुक्ला बताया गया। करीब 42 साल का दशरथ शुक्ला जमशेदपुर के गोलमूरी थाना क्षेत्र के दुईलाइंगरी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, मैगजीन, मोबाइल और बैग जब्त किया है। वह सुजीत सिन्हा के गुर्गों को हथियार पहुंचाने आया था। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।

    रुरल एसपी ने मीडिया को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को बीती रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर इंफॉर्मेशन मिली थी कि बुंडू थाना क्षेत्र के एदलहातु में एक शख्स हथियार सप्लाई करने वाला है। मिली इंफॉर्मेशन पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। थोड़ी ही देर बाद एक शख्स उधर आता हुआ दिखाई दिया। उसके हाथों में काला रंग का बैग था। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोंसा हुए एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। वहीं, बैग के अंदर से पुलिस को एक काला रंग का 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल, एक काला-सिल्वर रंग का 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल, दो सिल्वर रंग का 7.65 बोर का मैगजीन, एक नारंगी सिल्वर रंग का ओप्पो कम्पनी का एफ-17 मोबाइल फोन, एक सिल्वर रंग का एप्पल कम्पनी का आईफोन 13 मिनी मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने बैग और हथियार सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार दशरथ शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह सुजीत सिन्हा गैंग के लिए हथियार लेकर पहुंचा था। सारे हथियार और मैगजीन लेने के लिए सुजीत सिन्हा का गुर्गा पहुंचने वाला था। पुलिस ने दशरथ शुक्ला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Also Read : मां से अवैध संबंध के शक पर चाचा की ह’त्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

    Smuggler who came to supply weapons to the notorious Sujit Sinha gang arrested कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी व एसपी ने चक्रधरपुर छठ घाटों का किया निरीक्षण
    Next Article सीगीद गांव में आगजनी पीड़ित परिवारों से मिले सुदेश महतो, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.