Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 6:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चुनाव का पर्व : हुनरमंद कलाकारों ने थीम पर बनाई पेंटिंग, फैमिली वोटिंग की अपील
    झारखंड

    चुनाव का पर्व : हुनरमंद कलाकारों ने थीम पर बनाई पेंटिंग, फैमिली वोटिंग की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आड्रे हॉउस में 1 से 2 मार्च तक 2 दिवसीय “चुनाव का पर्व-कला महोत्सव” का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में रांची के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के बच्चों के बीच पेंटिंग, रंगोली, क्विज, संगीत, नाटक आदि की प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है. जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव के प्रति युवा वर्ग को जागरूक और शिक्षित करना है. कार्यक्रम में मॉक पोल के द्वारा भी युवा वोटरों को के बारे में मतदान प्रक्रिया के बारे में पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी जा रही है. वहीं अधिकारी फैमिली वोटिंग की अपील कर रहे है.

    मतदान लोकतंत्र के महापर्व की तरह

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोक सभा चुनाव की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है. हम सब को मतदान के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहना है. मतदान केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं है बल्कि पूरे देश के नागरिकों के लिए लोकतंत्र के महापर्व की तरह है. इस बार के चुनाव में युवाओं को खुद तो वोट करना ही है इसके साथ-साथ अपने घर वालों, दोस्तों को भी मतदान केंद्र पर साथ लाकर मतदान करवाना है. उन्होंने कहा जिस प्रकार हम घर वालों या दोस्तों के साथ घूमते हैं, मॉल जाते हैं, सिनेमा जाते है उसी प्रकार अपने मतदान केंद्र पर हमें साथ आकर अपने मत का प्रयोग करना है.

    युवाओं को दी गई जानकारी

    कार्यक्रम में युवाओं के बीच पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा की गयी. जिसमें उन्हें वोटर हेल्पलाइन ऐप्प के माध्यम से अपने वोटर लिस्ट में नाम जांचने की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मतदान के प्रति जागरूक एवं शिक्षित किया गया. इस अवसर पर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था, जिनके द्वारा चुनाव थीम पर शानदार चित्रकारी की गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने भी एक-एक पेंटिंग पर हाथ आजमाया. इस दौरान अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने सिग्नेचर अभियान में भी भाग लिया.

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में राँची के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, उपायुक्त-सह- निर्वाचन पदाधिकारी राहुल सिन्हा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं राँची जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

    ये भी पढ़ें: PM पर JMM का वार, आपने वैवाहिक जीवन की गारंटी ही नहीं निभाई तो आपको परिवार की क्या समझ होगी

    आज की खबर करंट न्यूज के रवि कुमार क्विज चुनाव का पर्व-कला महोत्सव जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नाटक न्यूज हेडलाइन पेंटिंग फैमिली वोटिंग मतदान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रंगोली रांची लेटेस्ट न्यूज संगीत सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल इंडिया व सीसीएल के सीवीओ ने किया अमलो परियोजना का निरीक्षण, वर्कशॉप में हुए शामिल
    Next Article फेब्रिकेशन कंपनी के क्लर्क से 3.5 लाख रुपए की छिनतई, पुलिस कर रही छानबीन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    जमीन के लफड़े में युवक का म’र्डर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    September 14, 2025
    Latest Posts

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    जमीन के लफड़े में युवक का म’र्डर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    September 14, 2025

    महेशपुर में 17 नई विकास योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

    September 14, 2025

    टाटा मोटर्स गेट के पास युवक पर चापड़ से हमला, हालत नाजुक

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.