आनंद नगर गोलीकांड मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल व चार जिंदा गोली जप्त

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में बीते शनिवार को हुए गोलीकांड का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह, सरयू प्रसाद साहू, अर्जुन सिंह उर्फ विकास सिंह, अविनाश सिंह, सचिन कुमार और पिंटू गुप्ता शामिल है। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। उक्त जानकारी सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आनंद नगर, रोड-1 में आपसी विवाद को लेकर करीब 20-25 लोगों द्वारा आम जनता के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से 8 से 10 राउंड गोली चलाया गया था।गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही घटना में इस्तेमाल लोडेड पिस्टल, 4 जिंदा गोली और 4 खोखा बरामद किया है। छापेमारी टीम में प्रभारी सुखदेवनगर थानेदार राजेश कुमार सिन्हा, एसआई विपुल कुमार ओझा, अजीम अंसारी, धनंजय गोप, एएसआई शाह फैसल और क्यूआरटी शामिल है।

क्या है मामला
मालूम हो कि शनिवार को आनंद नगर, रोड-1 में आम जनता के बीच दहशत का माहौल बनाने के लिए दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग किया गया था। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली चलने की सूचना मिलने पर एसएसपी किशोर कौशल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश जी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर छह आरोपी को पकड़ा है।