Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार की स्थिति तालिबान से भी बदतर : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    बिहार की स्थिति तालिबान से भी बदतर : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : बिहार के गया जिले के गुरपा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रेप पीड़िता की मां का इलाज करने पहुंचे एक ग्रामीण चिकित्सक को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद आज यानी बुधवार को बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार की स्थिति को तालिबान से भी बदतर बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “गया में रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। 20 सालों की भ्रष्ट एनडीए सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने और न्याय दिलाने में पूरी तरह नाकाम है।”

    बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया।

    20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल… pic.twitter.com/5brL4tbn21

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 4, 2025

    क्या है पूरा मामला?

    घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा गांव की है, जहां मंगलवार को रेप पीड़िता की मां का इलाज करने के लिए डॉक्टर जितेंद्र यादव उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान 10-12 बदमाशों ने डॉक्टर को पेड़ से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांववाले डर के मारे मूकदर्शक बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने चुपके से इस घटना का वीडियो बना लिया।

    पुलिस ने डॉक्टर को बचाया

    घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ से बंधे घायल डॉक्टर को छुड़ाया। डॉक्टर जितेंद्र यादव को तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

    2021 में हुई थी रेप की घटना

    पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के ही तीन लोगों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। हाल ही में 30 मई को इस मामले में गवाही हुई थी, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि बदमाश उन्हें केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी कारण रेप पीड़िता की मां का इलाज करने आए डॉक्टर पर हमला किया गया।

    जांच में जुटी पुलिस

    गुरपा थानेदार विनय कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

    Also Read : रांची की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का निधन

    Bihar Bihar law and order Bihar opposition Bihar police Bihar violence crime doctor attacked Gaya Gurpa village Human Rights Justice NDA Government Political Statement rape survivor rural physician social media Tejashwi Yadav Tejashwi Yadav statement tied to tree and beaten worse than Taliban अपराध एनडीए सरकार गया गुरपा गांव ग्रामीण चिकित्सक डॉक्टर पर हमला तालिबान से बदतर तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव बयान न्याय पेड़ से बांधकर पिटाई बिहार बिहार की कानून व्यवस्था बिहार पुलिस बिहार विपक्ष बिहार हिंसा मानवाधिकार राजनीतिक बयान रेप पीड़िता सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज बारिश में हरमू बाइपास के पास खड़ी कार पर गिरा पेड़
    Next Article DC ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.