Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर मचा रहा धमाल, अजय देवगन की मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार
    मनोरंजन

    ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर मचा रहा धमाल, अजय देवगन की मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2024Updated:October 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है. एक्शन के साथ ट्रेलर में दमदार डायलॉग भी हैं.


    ट्रेलर के शुरुआत में रामायण का संदर्भ देखने को मिलता है. इसकी शुरुआत में सिंघम का बेटा अपने पिता से पूछता नजर आता है कि अगर कोई रावण जैसा उसकी मां का अपहरण कर लेगा तो क्या वह भी राम जी की तरह ही उन्हें बचाने के लिए जाएंगे. इस पर सिंघम कहता नजर आता है कि गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर लो, तुम्हे अपने पिता के बारे में पता चल जाएगा कि तुम्हारा बाप चीज क्या है.

    इस ट्रेलर में आगे अजय देवगन का दमदार वाइस ओवर भी सुनने को मिलता है. इसमें वह कहते दिखते हैं, “भारत की यह प्रथा रही है, सीता मां का अपहरण हुआ तो लंका जली है. इतिहास खुद को दोहराने वाला है. एक वचन के लिए वह लंका जलाने वाला है.” इस ट्रेलर में दीपिका पादुकोण का भी शानदार अदाकारी देखने को मिली है. इसमें वह शक्ति शेट्टी के किरदार में हैं. ट्रेलर में दीपिका सिंघम को अपना गुरु बताती हुई भी नजर आती हैं. ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ की भी झलक दिखती है.

    फिल्म के ट्रेलर से यह पता चल जाता है कि फिल्म में सिंघम अपनी पत्नी को बचाने के लिए इस बार श्रीलंका में अंडरकवर मिशन को अंजाम देगा. फिल्म में टाइगर को लक्ष्मण की तरह दिखाया गया है. वहीं, रणवीर सिंह को हनुमान के जैसे चित्रित किया गया है. वहीं, ट्रेलर के आखिर में अक्षय कुमार भी नजर आते हैं, जिन्हें जटायू की तरह पेश किया गया है. इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में हैं. कलियुग के रावण की तरह उन्हें दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है. इस ट्रेलर चार मिनट 58 सेकंड लंबे इस ट्रेलर वह सारे तत्व मौजूद हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को छप्परफाड़ कमाई करा सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भूल भुलैया 3 इस फिल्म को टिकट खिड़की पर कितनी टक्कर दे पाती है.

     

    ‘सिंघम अगेन’ अक्षय कुमार अजय देवगन एक्शन करीना कपूर खान टाइगर श्रॉफ ट्रेलर रिलीज डायलॉग दीपिका पादुकोण फिल्म बॉलीवुड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास, धुर्वा में बनेगा 310 बेड का अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल
    Next Article स्टेशन पर लकड़ी के डंडे से हमला, दो की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    Latest Posts

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.