Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोहरदगा में पसरा सन्नाटा, पुलिस अलर्ट, सरकार ने की 12 पुलिस उपाधीक्षक की प्रतिनियुक्ति
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में पसरा सन्नाटा, पुलिस अलर्ट, सरकार ने की 12 पुलिस उपाधीक्षक की प्रतिनियुक्ति

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Tam

    रांची । सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट (सीएए) के समर्थन में गुरुवार को लोहरदगा शहर में निकले जुलूस पर पथराव के बाद शुक्रवार को सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान लगे हैं। लोहरदगा में आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 पुलिस उपाधीक्षक की प्रतिनियुक्ति यहां की है। सभी को एसपी प्रियदर्शी आलोक को रिपोर्ट करने को कहा गया है। सभी से कहा गया है कि वह तत्काल लोहरदगा पहुंचकर रिपोर्ट करें।

    पैसेंजर ट्रेन हुई रद्द ,रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला

    लोहरदगा के शहरी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के कई चौक चौराहों में इमरजेंसी लाइट लगाई गई है। महिला और पुलिस बल जिले के अलग-अलग हिस्सों में तैनात हैं। डीआईजी एवी होमकर सहित अन्य अधिकारियों ने लोहरदगा में कैंप कर रखा है और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    डीसी और एसपी ने की अपील

    डीसी आकांक्षा रंजन और एसपी प्रियदर्शी आलोक ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि इस तरह की किसी भी जानकारी को प्रशासन से शेयर करें। विधि- व्यवस्था के मद्देनजर सम्पूर्ण जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू की अवधि में किसी भी ब्यक्ति काे घर से बाहर निकलना वर्जित है।

    https://www.joharlive.com/2020/01/24/ramgarh-criminal-robbery-arrested-on-arms-indigenous-pistol-recovered/

    उल्लेखनीय है कि सीएए के समर्थन में गुरुवार को लोहरदगा शहर में निकले जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्षों में भिड़ंत हो गई थी। उपद्रवियों ने 18 दुकानों को आग लगा दी, 80 बाइक, चार पिकअप वैन और एक ट्रक फूंक दिया। पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। पत्थरबाजी में दोनों ओर के 25 लोग घायल हो गए। घायलों में दीपक सहित तीन को रिम्स रेफर किया गया है।

    हिंसा पर उतारू भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की और आंसू गैस छोड़ी। पथराव में एसपी प्रियदर्शी आलोक भी घायल हुए हैं। उनको बचाने में दो जवानों को भी चोट आई है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एसपी ने खुद 100 से ज्यादा हवाई फायरिंग की और जवानों ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए देर रात कर्फ्यू लगा दिया।

    घायलों में ये हैं शामिल

    घायलों में एएसआई आरएस तिवारी, मुद्रिका प्रसाद सिंह, विक्रम दास, विरेंद्र साहू, राजेश कुमार अग्रवाल, उमेश शंकर साहू, अरुण कुमार, राकेश राय दीपक, हाजी सज्जाद खान रितेश प्रताप सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।

    सभी ट्रेनें रद्द

    दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बुलेटिन जारी कर बताया गया है कि ट्रेन संख्या 680 37 रांची टोरी मेमू पैसेंजर (लोहरदगा होकर) रांची से खुलने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है। इसके अलावा लोहरदगा से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसेंजर ट्रेन हुई रद्द ,रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला
    Next Article बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी विरोधियों की हत्या के बाद तीन प्रखंडों में निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.