Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा फाल्गुन सतरंगी महोत्सव, तैयारियों में जुटा श्री श्याम मण्डल
    झारखंड

    19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा फाल्गुन सतरंगी महोत्सव, तैयारियों में जुटा श्री श्याम मण्डल

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: श्री श्याम मण्डल रांची का तीन दिवसीय विराट फाल्गुन सतरंगी महोत्सव 19 मार्च 2024 से 21 मार्च 2024 तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा. सभी कार्यक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आयोजित होंगे. महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप रेखा देने हेतु मण्डल के सदस्यगण पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे मन्दिर की साफ सफाई के पश्चात आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है तथा श्रृंगार के लिए कोलकाता से आए हुए कुशल कारीगरों की टीम कार्य में जुटी हुई है.

    19 मार्च को अपरान्ह 3 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर (सेवा सदन हॉस्पिटल के निकट) से विधि विधान से निशान (ध्वजा) यात्रा प्रारम्भ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर पहुंचेगी. निशान यात्रा में दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु नगर वासियों को आशीष प्रदान करेंगे. साथ ही इस अवसर पर मुख्य तौर पर 750 नर-नारी अपने कंधों पर श्री श्याम नाम रूपी निशान लहराते हुए चलेंगे. साथ ही भजन गायक की टोली सम्पूर्ण मार्ग में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे.

    इस अवसर पर भक्तजनों के लिए संपूर्ण मार्ग में प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी. वहीं 20 मार्च को रात्रि 9 बजे से मन्दिर में मुख्य कार्यक्रम प्रारम्भ होगा. श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका 20वें बसंतउत्सव का विमोचन मुख्य अतिथि समाज सेवक ओम प्रकाश केजरीवाल द्वारा किया जायेगा.

    इस 3 दिवसीय फाल्गुन सतरंगी महोत्सव के दुतीय दिवस पर श्री श्याम प्रभु का भव्य एवम नयनाभिराम श्रृंगार, अखण्ड ज्योत, छप्पन भोग, सवामणि प्रसाद, संगीतमय संकीर्तन व श्री श्याम प्रभु के साथ केसरिया होली का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से रात्रि 1 बजे तक आयोजित है. 21 मार्च को श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन , 251 सवामणि भोग, अखंड ज्योत व द्वादशी पूजन आयोजित होगा. इस अवसर पर मन्दिर के पट विशेष रूप से सम्पूर्ण दिवस खुले रहेंगे व सम्पूर्ण दिवस श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का प्रसाद वितरण किया जाएगा.

     

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालाजी मंदिर के 36वें वार्षिक महोत्सव में शामिल हुई रागिनी सिंह, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की
    Next Article हो गया सिस्टम हैंग! 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया यूट्यूबर एल्विश यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.