Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नगर निगम द्वारा उपलब्ध 1.10 एकड़ जमीन पर कल से मोरहाबादी में लगेंगी दुकानें, JCB लगाकर जमीन को समतल कराया
    झारखंड

    नगर निगम द्वारा उपलब्ध 1.10 एकड़ जमीन पर कल से मोरहाबादी में लगेंगी दुकानें, JCB लगाकर जमीन को समतल कराया

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई करीब एक एकड़ 10 डिसमिल जमीन पर बुधवार से ठेले-खोमचे दोबारा लगने लगेंगे। नगर निगम ने सोमवार को फुटबॉल स्टेडियम के ठीक पीछे तीन जेसीबी लगाकर जमीन की लेबलिंग कर साफ-सफाई कराई। सुबह 9.30 बजे ही अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन इंफोर्समेंट टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।

    इसके बाद स्टेडियम के ठीक पीछे की जमीन जहां साप्ताहिक सब्जी बाजार लगता है, उस स्थान पर दुकानदारों के साथ दुकानें लगाने की सहमति बनी। संघ की मांग पर जेसीबी लगाकर मिट्टी काटकर दुकान लगाने की जगह बनाने का काम शुरू हुआ। देर शाम तक काम जारी था। कई जगह बड़े गड्ढे होने के कारण मंगलवार को निगम डस्ट गिराकर जमीन को बराबर कराएगा। मोरहाबादी मैदान को व्यवस्थित करने के लिए रांची नगर निगम द्वारा सर्किट हाउस से लेकर बापू वाटिका के बीच स्थित 157 दुकानों को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था। इसके लिए तीन स्थान चिह्नित किए गए थे।

    इन तीन में से दो जगहों पर साईं इंडिया और ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति जताई गई थी। इस कारण इन्हें स्थानांतरित करने में परेशानी आ रही थी। इसे देखते हुए सोमवार को निगम ने मोरहाबादी के उत्तरी हिस्से के खाली भूखंड को जेसीबी से समतल कर दिया। ज्ञात हो कि इसी हिस्से पर मोरहाबादी में हाट लगता था। फुटपाथ दुकानदारों को हाट वाली जगह पर शिफ्ट किए जाने के बाद निगम अब यहां सप्ताह में दो दिन लगने वाले हाट को भी शिफ्ट करेगा।

    इसके लिए निगम ने एमटीएस वाले रोड को चिह्नित किया है। अब इसी रोड पर सप्ताह में दो दिन लोग अपनी सब्जी की दुकानें लगाएंगे। जिस दिन हाट लगेगा, उस दिन इसे बैरियर से बंद कर दिया जाएगा। इसके जगह पर लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में टीआरआई सड़क का इस्तेमाल करेंगे।

    बापू वाटिका के आगे लगी दुकानें भी हटेंगी
    बापू वाटिका से मोरहाबादी की ओर सड़क किनारे लगने वाले फुटपाथ दुकानों को निगम हटाएगा। यहां लगने वाली दुकानों को आगे स्टेडियम से सटी बाउंड्री की तरफ शिफ्ट किया जाएगा, ताकि बापू वाटिका के आसपास जगह खाली रहे। यहां निगम साइकिल ट्रैक के साथ बैठने के लिए कुर्सियां लगाएगा।

    किनारे दुकानें लगेंगी, बीच में होगी पार्किंग
    नई जगह पर किनारे-किनारे दुकानें लगेंगी। बीच में पार्किंग के लिए जगह होगी, ताकि लोग सड़क पर वाहन न लगाकर मार्केट के अंदर पार्किंग में गाड़ियां लगाएं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। नगर निगम नई जगह पर बिजली की व्यवस्था करा रहा है, ताकि रात में मार्केट आने वाले वालों को दिक्कत न हो।

    आज दुकानदार करेंगे भूमि पूजन
    मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे दुकानदार नए मार्केट का भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद दुकानों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article हरमू रोड में टला बड़ा हादसा, ब्रेज़ा गाड़ी पुल के नीचे क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.