Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»विपिन मिश्रा को शूट करने बक्सर से बुलाये गये थे शूटर, दो लाख कैश और Austria मेड पिस्टल भेजवाया था अमन साहू ने
    क्राइम

    विपिन मिश्रा को शूट करने बक्सर से बुलाये गये थे शूटर, दो लाख कैश और Austria मेड पिस्टल भेजवाया था अमन साहू ने

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 18, 2025No Comments5 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विपिन मिश्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को शूट करने के वास्ते बिहार के बक्सर से दो शूटर अविनाश ठाकुर और शोभित सिंह को बुलाया गया था। वारदात को अंजाम देने के लिए दो लाख कैश और Austria मेड दो पिस्टल अमन साहू (अब मृत) के हुक्म पर आकाश रॉय उर्फ मोनू ने उपलब्ध करवाया था। विपिन मिश्रा पर फायरिंग करने से पहले उनकी रेकी की गयी थी। वहीं, मौका मिलते ही गुजरे सात मार्च को कांड को अंजाम दिया गया था। फायरिंग में विपिन मिश्रा और उनका ड्राइवर बेतरह जख्मी हो गये थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल दोनों लोग स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि विपिन मिश्रा पर हमले को बेहद गंभीरता से लिया गया था। कांड को खुलासा करने और हमलावरों गिरफ्तार करने के वास्ते सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में SIT का गठन किया गया था। टीम में DSP स्तर के 6 अधिकारी, इंस्पेक्टर स्तर के 9 अधिकारी सहित 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया था। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी। मौका-ए-वारदात के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। वारदात से कुछ रोज पहले और कुछ रोज बाद के फुटेज देखे गये। तफ्तीश में एक संदिग्ध बाइक दिखी। यह बाइक यामहा R15 थी, जिसका नंबर JH01F-7763 था। बाइक के जरिये SIT ने उसके ओनर करण उरांव को उठा लिया। पुलिस ने जब उससे अपने स्टाइल में पूछताछ की तो वह टूट गया और वारदात को अंजाम देने में शामिल बाकी लोगों के बारे में सबकुछ पुलिस को बता दिया। करण की निशानदेही पर पुलिस ने जगदीप सिंह उर्फ जग्गू के घर से बाइक बरामद कर ली। जग्गू का घर कांके थाना क्षेत्र के होचर बस्ती में है। जग्गू के मुंह खोलने के बाद कांड में शामिल शूटर अविनाख शुमार ठाकुर उर्फ सिल्लु, मकसुदन उर्फ सोभित सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय और रहमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी लोग बरियातु थाना क्षेत्र के एदलहातु के राम कृष्ण अन्क्लेव अपार्टमेंट के आठवें तल्ले पर स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से दो पीस 9 एमएम GLOCK (मेड इन Austria) लोडेड पिस्टल, एक रेगुलर 9 एमएम पिस्टल एक 7.62 बोर का पिस्टल और 18 जिंदा गोलियां और 6 मैगजीन जब्त किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रेम पांडेय और रहमान अंसारी भागने की कोशिश में पुलिस की गाड़ी से कूद गये, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज रिम्स के कैदी वार्ड में चल रहा है।

    SSP चंदन सिन्हा ने आगे बताया कि रायपुर जेल में बंद रहने के दौरान गैंगस्टर अमन साहू (अब मृत) के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। पूरे कांड की मॉनिट्रिंग प्रेम पांडेय कर रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए जेल में बंद आकाश राय उर्फ मोनू ने प्रेम पांडेय को हथियार उपलब्ध कराया था। इसके बाद प्रेम पांडेय ने बक्सर से आए शूटर अविनाश ठाकुर और शोभित सिंह को बुलवाया। घटना को अंजाम देने के लिए बाइक का इंतजाम करण उरांव के जरिये किया गया, जबकि बाइक चलाने का काम रहमान को दिया गया। घटना के पहले विपिन मिश्रा की रेकी करने के लिए विशाल मुंडा को तैनात किया गया था। घटना के दिन बाइक चलाने में रहमान और दोनों शूटर घटनास्थल पर थे। दोनों शूटरों को प्रेम पांडेय ने श्री रामकृष्ण इंक्लेव में ठहराया था।

    कार पर की थी फायरिंग

    जरे सात मार्च को बरियातू में विपिन मिश्रा पर फायरिंग की गयी थी। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने विपिन मिश्रा की कार पर गोलियां बरसाई थी। गोलीबारी में विपिन मिश्रा को दो गोलियां लगी थी। विपिन मिश्रा के निजी और सरकारी बॉडीगार्ड ने जब अपराधियों पर जवाबी फायरिंग की, तो वे फरार हो गए थे। फायरिंग के बाद अमन साहू के गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसी दौरान 11 मार्च को छत्तीसगढ़ से रांची लाने के दौरान अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया था।

    प्रेम पांडेय पहले विकास तिवारी गिरोह के लिए करता था काम

    प्रेम पांडेय ने पुलिस को बताया कि बीते 15 फरवरी को वह रामगढ़ जेल से बाहर आया था। वर्तमान में मोरहाबादी स्थित श्री रामकृष्ण इंक्लेव के आठवें तल्ले पर मुन्ना सिंह के गेस्ट हाउस में मुन्ना के आदेश से रह रहा था। वह पहले विकास तिवारी के गिरोह में काम करता था। उसके चचेरे भाई भरत पांडेय को जनवरी में पलामू के चैनपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी विकास तिवारी ने ली थी। इसके पहले उनके चाचा अशोक पांडेय की हत्या भी 2022 में विकास तिवारी ने करवा दी थी। गिरोह के वर्चस्व के कारण ये हत्याएं हुई थीं। जब वे रामगढ़ जेल में था, तो अमन साहू ने उससे संपर्क किया और मोनू राय उर्फ आकाश राय के जरिये सिग्नल एप से बात की और कहा कि मेरे गैंग में आ जाओ, मेरा काम करोगे तो सुरक्षित रहोगे। विकास तिवारी से लड़ाई के कारण वह अमन साहू के गैंग में शामिल हो गया और जेल से काम करने लगा। 28 फरवरी को शहीद चौक रांची में मोनू राय के आदमी ने अमन साहू के कहने पर दो लाख रुपये भिजवाए, जिसे करण से रिसीव किया। इसके बाद विपिन मिश्रा को गोली मारने की साजिश रची गई।

    Also Read : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल…

    Aman Sahu had sent two lakh cash and an Austria made pistol Shooters were called from Buxar to shoot Vipin Mishra दो लाख कैश और Austria मेड पिस्टल भेजवाया था अमन साहू ने विपिन मिश्रा को शूट करने बक्सर से बुलाये गये थे शूटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेफ निशांत चौबे ने सुदेश महतो को भेंट की अपनी पुस्तक ‘स्टे विद इंडस’… 
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 19 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.