Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW को सौंपी गई जांच…
    मनोरंजन

    शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW को सौंपी गई जांच…

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी पचड़े में आ गए हैं। मुंबई के एक बिजनेसमैन ने दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। चूंकि मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा है और रकम 10 करोड़ रुपये से अधिक है, इसलिए केस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) को सौंप दिया गया है।

    शिकायतकर्ता दीपक कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं, का आरोप है कि एक परिचित राजेश आर्या के जरिए उनकी मुलाकात शिल्पा और राज से हुई थी। उस समय यह कपल ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल कंपनी चला रहा था।

    दीपक कोठारी के मुताबिक, दोनों ने उनसे 75 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिस पर 12% ब्याज देने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि बाद में इस रकम को निवेश दिखाकर धोखाधड़ी की गई और मासिक भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया गया।

    शिल्पा और राज के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह एक पुराना लेन-देन है जिस पर 4 अक्टूबर 2024 को NCLT, मुंबई फैसला सुना चुका है। कंपनी के सभी दस्तावेज, कैश फ्लो स्टेटमेंट और ऑडिट रिपोर्ट अदालत में पेश किए गए थे और यह निवेश आपसी सहमति से हुआ था। वकील के मुताबिक कंपनी का चार्टर्ड अकाउंटेंट करीब 15 बार पुलिस थाने में आवेदन दे चुका है, लेकिन अब जाकर शिकायत दर्ज की गई है।

    राज कुंद्रा पहले भी विवादों में रह चुके हैं, खासकर पोर्नोग्राफिक कंटेंट मामले में, जिसमें बाद में उन्हें कोर्ट से राहत मिली थी। नया मामला उनके लिए फिर से बड़ी कानूनी चुनौती बन सकता है।

    Best Deal TV business fraud EOW fraud case Lotus Capital Mumbai Police Raj Kundra Shilpa Shetty
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोजपा सांसद वीणा देवी और जदयू नेता दिनेश सिंह चुनाव आयोग के निशाने पर, नोटिस जारी
    Next Article अब की बार, वोट चोरों की हार : राहुल गांधी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.