ढाई वर्ष के शिखर राज तीरंदाजी का सबसे छोटा खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

  • तीरंदाजी के प्रति बच्चे का लगन बनता हैं देखने को

पूजा भारती
रांची। “छोट बिरवान के होत चिकने पात” यह कहावत तो सुना होगा आपने। ढाई साल के शिखर राज महतो पर बिल्कुल सही साबित हो रहा है। शिखर राज महतो तीरंदाजी सेंटर का सबसे छोटा खिलाड़ी है। वह अपने पिता के साथ सिल्ली में रहता है।

तीरंदाजी के प्रति इसकी लगन इतनी मजबूत है की हर दिन सुबह अपने कोच पिता के साथ उठता है। फिर मैदान में उनके साथ ही दौड़ लगाता है। बॉडी को फिट रखने के लिए जरूरी वार्मअप करता है। इसके बाद तीरंदाजी की प्रैक्टिस करना शुरू कर देता है।

बच्चे को देख आशचर्यचकित है लोग
ढाई वर्ष के शिखर राज महतो को देखकर शायद ही कोई कहे कि यह कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी नही है। उसके तीर चलाने के अंदाजे को देख आप पूरी बात समझ सकते है। बच्चे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें बच्चे को मात्र 4 दिनों में 3500 से अधिक लाइक आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर शिखर राज महतो इन दिनों छाया हुआ है। तीरंदाज शिखर राज महतो सिल्ली तीरंदाजी सेंटर के कोच शिशिर महतो का बेटा है। वह अपने पिता को देखकर ही तीरंदाजी के प्रति आकर्षित हुआ है। उसका कहना है कि उसे बड़ा होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाज बनना चाहता है।