Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन हुए शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट कर की बड़ाई, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन हुए शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट कर की बड़ाई, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2019Updated:August 18, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नई दिल्ली : भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को दिए भाषण की तारीफ की है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जो भाषण दिया वह बेहद साहसी, अच्छी तरह से शोध किया गया और सोच को उत्तेजक करने वाला था। इसमें देश के सामने प्रमुख समस्याओं को शानदार तरीके से रखा गया। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘पानी का संकट बहुत बड़ा है। आने वाले कुछ सालों में कई प्रमुख शहर सूख जाएंगे। इसके अलावा जनसंख्या बढ़ोतरी एक विशाल समस्या है। इसे जल्द ही बहुत सावधानीपूर्वक तरीके से संभालने की जरूरत है। जितनी जल्दी होगा उतना बेहतर। प्लास्टिक को अलविदा कहिए और घरेलू पर्यटन और कई अन्य प्रमुख मुद्दों को बढ़ावा दीजिए।

    तीसरे ट्वीट में सिन्हा ने कहा, पहले भी कई लोग इसके बारे में बोल चुके हैं लेकिन किसी ठोस कार्रवाई या उचित रोड मैप के साथ आगे नहीं बढ़े। शाबाश। आपको प्रसिद्धी। आप निश्चित तौर पर सरहाना और प्रशंसा के काबिल हैं क्योंकि आपने सही मुद्दों को उठाया। भारत को आगे बढ़ाने की योजना के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करके।

    चौथे ट्वीट में कहा, ‘आपने निश्चित रूप से सीडीएस (सेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष पर मौजूद शख्स ) को नियुक्त करने के बड़े कदम के साथ दिल को छू लिया। यह शक्तिशाली कमांड एक बदलाव लेकर आएगी। आप राष्ट्र के मित्र और मार्गदर्शक हैं। आपने सही दिन, समय और मंच चुना है लेकिन हम व्यापक, विस्तृत योजना और उपयुक्त रोड मैप के साथ आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।’

    पांचवे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मैं आदरपूर्वक आपको सुझाव देता हूं कि अभी कार्रवाई कीजिए, इससे पहले की बहुत देर हो जाए। देश आपके साथ खड़ा है। हम डिटेल्ड प्लानिंग और सही रोडमैप का इंतजार करते हैं। लेकिन यह आपको आदरपूर्वक सुझाव देते हैं कि इससे पहले की काफी देर हो जाए, देश आपके साथ खड़ा है, आप फौरन काम करें। यदि आपके पास नदियों को जोड़ने के लिए समय और रुची है तो मैं आपसे बात कर सकता हूं। ‘सागर माला’ परियोजना हमारे प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी का एक सपना था।’छठे ट्वीट में कहा, ‘यह देश में आने वाले बाढ़ और सूखे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी फायदेमंद होगा। मेरी आपसे एक और विनम्र निवेदन है कि यदि इस परियोजना की घोषणा अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर की जा सकती है तो यह ‘सोने पे सुहागा’ जैसा होगा। मुझे इस रचनात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण में योगदान देने में खुशी होगी। जय हिंद!’

    #latest hindi news #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपर पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता एवं प्रोफेसर जी पी विश्वास द्वारा लिखी गई पुस्तक का राजभवन में हुआ विमोचन
    Next Article सड़कों पर आज से डिजिटल ब्रेथ एनालाइजर की जद में होंगे शराबी चालक, आपकी आवाज बतायेगी शराब पीने की मात्रा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.