Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सड़कों पर आज से डिजिटल ब्रेथ एनालाइजर की जद में होंगे शराबी चालक, आपकी आवाज बतायेगी शराब पीने की मात्रा, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर आज से डिजिटल ब्रेथ एनालाइजर की जद में होंगे शराबी चालक, आपकी आवाज बतायेगी शराब पीने की मात्रा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Geam

    रांची। महानगरों की तर्ज पर अब रांची में डिजिटल ब्रेथ एनालाइजर की शुरुआत होने जा रही है। आज से राजधानी रांची की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस डिजिटल ब्रेथ एनालाइजर से चालक के शराब पीने की जांच करेंगे। ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग की पहल पर सोमवार की देर शाम से शुरुआत की जायेगी। रांची ट्रैफिक पुलिस ने 50 डिजीटल ब्रेथ एनलाइजर खरीद ली है। 30 एमएल से ज्यादा शराब पीकर वाहन चलाने वालों का पुलिस डीटीओ से मिलकर लाइसेंस रद्द कराएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पूरे मामले में ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि छह माह पहले प्रस्ताव तैयार किया गया था। पूरे देश में रांची का दूसरा स्थान होगा, जहां पुलिस के जवान डिजीटल ब्रेथ एनलाइजर से जांच करेंगे। प्रतिदिन पुलिस रात दस बजे से एक बजे तक डंकन ड्राइव अभियान चलाएगी। पुलिस के द्वारा यह अभियान चलाने से सड़क हादसों में कमी आती है। अभियान से पुलिस लोगों का जान बचाने का प्रयास करती है। शहर में रात में होनी वाली अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं नशे की हालत में होती हैं।उन्होंने कहा कि एक डिजिटल ब्रेथ एनलाइजर की कीमत तीस हजार रुपए है। पुलिस ने सभी पुराने ब्रेथ एनलाइजर को हटा दिया है। कुछ माह के बाद पुलिस और 50 डिजिटल ब्रेथ एनलाइजर खरीदेगी। 

    डिजीटल ब्रेथ एनलाइजर से ऐसे होगी जांच

    ट्रैफिक एसपी ने कहा कि पुलिस शराब के नशे में वाहन चालकों को पकड़ने के बाद डिजिटल ब्रेथ एनलाइजर को वाहन चालक के मुंह के पास रखेगी। डिवाइस में एक कैमरा भी लगा हुआ है। इसके बाद पुलिस चालक से कुछ और बोलने के लिए कहेगी। चालक के बोलते ही डिवाइस अपना काम शुरू कर देगी। डिवाइस से पता चल जाएगा कि चालक ने कितनी शराब पी रखी है। वाहन चालक को फोटो खींचकर उसे फोटो लगा हुआ चालान दे दिया जाएगा। 

    पूर्व में ऐसे होती थी ब्रेथ एनलाइजर से जांच

    पुलिस के डंकन ड्राइव अभियान के दौरान जवान वाहन चालकों को शराब के नशे में पकड़ने के बाद उनके मुंह के भीतर पाइप डालता था। चालक के फूंक मारने के बाद शराब की मात्रा का पता चलता था। इसके बाद पाइप को फेंक दिया जाता था और चालकों से जुर्माना वसूला जाता था। 

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन हुए शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट कर की बड़ाई, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.