Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बड़ा तालाब के पास सीवरेज प्लांट तैयार, प्रतिदिन 30 लाख लीटर गंदा पानी होगा साफ
    झारखंड

    बड़ा तालाब के पास सीवरेज प्लांट तैयार, प्रतिदिन 30 लाख लीटर गंदा पानी होगा साफ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शहर के लिए सांसद संजय सेठ के द्वारा किया गया एक और प्रयास सफल हुआ. अब अपर बाजार, किशोरगंज चौक सहित आसपास के क्षेत्र का गंदा पानी सीवरेज प्लांट के माध्यम से स्वच्छ होकर बड़ा तालाब में जाएगा. इसके लिए सीवरेज प्लांट तैयार हो चुका है. जिसका ट्रायल भी चल रहा है. बहुत जल्द इसका उद्घाटन होगा. सांसद संजय सेठ ने शनिवार प्लांट का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली को देखा. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 30 लाख लीटर पानी को साफ करने की प्लांट की क्षमता है. बता दें कि विगत कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में आसपास के क्षेत्र का गंदा पानी जा रहा था. जिससे तालाब में प्रदूषण बढ़ गया. इसका असर जलीय जीव जंतुओं के साथ-साथ आसपास के पर्यावरण पर भी देखने को मिल रहा था. सांसद ने इसके लिए लगातार प्रयास किया कि तालाब का पानी स्वच्छ हो सके. इसी प्रयास की कड़ी में यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार हुआ है.

    8.20 करोड़ की आई है लागत

    लगभग 8 करोड़ 20 लख रुपए की लागत से यह प्लांट तैयार हुआ है. जिसमें प्रतिदिन 30 लाख लीटर पानी को साफ किया जाएगा. उसके बाद यह पानी बड़ा तालाब में जाएगा. इससे तालाब प्रदूषण मुक्त हो सकेगा. जलीय जीव जंतुओं के साथ-साथ आसपास रहने वालों को भी राहत महसूस होगी. पर्यावरण भी स्वच्छ हो सकेगा. संजय सेठ ने बताया कि यह प्लांट अभी ट्रायल पर है. वर्षों से बड़ा तालाब के प्रदूषित होने की जानकारी मिल रही थी. मैं खुद भी कई बार इसके प्रदूषण को देख चुका हूं. इस वजह से बड़ा तालाब के बीच लगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष भी आने-जाने में लोग परहेज कर रहे थे. सीवरेज प्लांट के माध्यम से पानी स्वच्छ होगा तो नागरिकों का आकर्षण बड़ा तालाब की तरफ फिर से बढ़ेगा.

    ये भी पढ़ें: लीला जानकी स्कूल में SSC परीक्षा की तैयारी पूरी, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    अपर बाजार आज की खबर करंट न्यूज किशोरगंज चौक जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदूषण बड़ा तालाब मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज सीवरेज प्लांट स्थानीय खबर स्वामी विवेकानंद सरोवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में राबड़ी देवी को समन, 9 फरवरी को पेशी के लिए बुलाया
    Next Article IND vs ENG: ऑली पोप का शानदार शतक, इंग्लैंड को दूसरी पारी में मिली 126 रन की बढ़त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.