Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45°C के पार; IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45°C के पार; IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी का तापमान करीब 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।

    अगले 3 दिन भारी, लू का अलर्ट जारी

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

    सड़कों पर कम हुई भीड़

    गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है। रांची के कांटाटोली चौक, लालपुर चौक, कचहरी चौक, हरमू चौक, अपर बाजार, मेन रोड और अल्बर्ट एक्का चौक जैसे आम दिनों में व्यस्त रहने वाले इलाकों में भी भीड़ कम हो गई है। लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

    इन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

    मौसम विभाग ने रांची के साथ गढ़वा, पलामू, चतरा, जमशेदपुर और खूंटी जिलों में विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है। इन इलाकों में लू का असर ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है।

    क्या करें, कैसे बचें इस गर्मी से

    लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

    कब मिलेगी राहत

    मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल के बाद राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और कुछ राहत मिल सकती है।

    स्कूल टाइमिंग को लेकर उठी मांग

    बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन और पासवा ने DC रांची से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। हालांकि कुछ स्कूलों ने समय में बदलाव किया है, लेकिन समय घटाने के बजाय बढ़ाने से बच्चों की परेशानी बढ़ सकती है।

    पिछले 24 घंटे का हाल

    पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। डाल्टनगंज में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रांची में अधिकतम 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आगे कैसा रहेगा मौसम (रांची)

    20 अप्रैल: अधिकतम 40°C / न्यूनतम 24°C
    21 अप्रैल: अधिकतम 39°C / न्यूनतम 23°C
    22 अप्रैल: अधिकतम 39°C / न्यूनतम 23°C
    23 अप्रैल: अधिकतम 40°C / न्यूनतम 24°C

    Also Read : भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    extreme heat heatwave alert Heatwave in India imd alert India Weather Jharkhand Heatwave Jharkhand news Jharkhand weather Loo Alert ranchi news Ranchi temperature Ranchi weather Summer News summer season temperature rise weather forecast Weather News Hindi weather update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर
    Next Article रिम्स डेंटल छात्रा रेप केस : आज BJP करेगी SSP कार्यालय पर घेराव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.