Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»श्रावणी मेला: सावन की सोमवारी पर धार्मिक स्थल पर हादसा, सात लोगों की मौत
    क्राइम

    श्रावणी मेला: सावन की सोमवारी पर धार्मिक स्थल पर हादसा, सात लोगों की मौत

    Sponsored By: ADITI ARYA August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जहानाबाद: आज सावन की चौथा सोमवारी है और बिहार के जहानाबाद में रविवार (11 अगस्त) की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग आज सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे. मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं.

    हालांकि प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन जिस तरह से घटना हुई है और श्रद्धालु घायल हुए हैं ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    सोमवारी के मौके पर जल चढ़ाने के लिए होती है भीड़

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची. राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया. दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है. सोमवारी के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है. इसको देखते हुए बीते रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी. बता दें कि पहाड़ के ऊपर मंदिर है और लोग चढ़कर जल चढ़ाने के लिए यहां जाते हैं.

    इस पूरे मामले में एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि इस पर वह थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर कुछ बता पाएंगे. इस सवाल पर कि क्या सुरक्षा में कमी थी? इस पर उन्होंने कहा कि रविवार की रात में ज्यादा भीड़ होती है. तीन सोमवारी के बाद ये चौथी सोमवारी थी. हम लोग इसको देखते हुए सतर्क थे. जिस तरह से सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती होती है उस तरह से की गई थी. ये दुखद घटना है. आगे की जो प्रक्रिया वो पहले हम लोग कर रहे हैं.

    #Online news Current News Johar Live आज की खबर करंट न्यूज लेटेस्ट न्यूज श्रावणी मेला श्रावणी मेला में हादसा सात लोगों की हुई मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकूड़ेदान के अंदर पाया गया कैमरा, छुप कर रिकॉर्ड करता था लड़की का वीडियो
    Next Article चौथी सोमवारी के जलार्पण की तैयारी: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में दुनिया भर के श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    क्राइम

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.