Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 10:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे सात बंदूक बरामद
    झारखंड

    माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे सात बंदूक बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2020Updated:September 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। गुमला पुलिस व सुरक्षा बलों को मंगलवार को भाकपा माओवादी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसी पुलिस को सात बंदूक मिला है. यह बंदूक बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हरैया व करचा के समीप निरासी नदी किनारे जंगल में जमीन में गाड़कर रखा हुआ था. पुलिस ने सावधानी से जमीन खोदकर सभी बंदूक बरामद की. बंदूकें प्लास्टिक में लपेटा हुआ था. छह देशी बंदूक व एक डबल बैरल 12 बोर का गन है. यह बंदूक भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर रविंद्र गंझू का है जो कुछ माह पहले जमीन के नीचे गाड़ा था. जानकारी के अनुसार गुमला एसपी हृदीप पी जनार्दनन को गुप्त सूचना मिली थी कि निरासी, बोरहा, हरैया, करचा गांव के आसपास भाकपा माओवादी भ्रमण कर रहे हैं. साथ ही निरासी जंगल के समीप हथियार छिपाकर रखे जाने की भी सूचना मिली. इसके बाद सीआरपीएफ-158 बटालियन के सैकेंड कमांडेंड आरवी फिलिप, अभियान एएसपी बीके मिश्रा, सीआरपीएफ बनारी, सीआरपीएफ जोरी, सैट-11 के जवान निरासी जंगल में भाकपा माओवादियों को खोजने घुसे. जंगल में करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. परंतु नक्सली नहीं मिले. गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने निरासी जंगल में एक मैदान के समीप जमीन की खुदाई की. जहां प्लास्टिक में लपेटकर रखे हुए सात बंदूक मिले. गुमला एसपी श्री जनार्दनन ने कहा कि गुमला पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा लगातार भाकपा माओवादी सहित अन्य उग्रवादी व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली थी कि निरासी जंगल में नक्सली रविंद्र गंझू व उसके दस्ते के साथियों ने जंगल में बंदूक छिपाकर रखा है. जिसे गुमला पुलिस व सुरक्षा बलों ने बरामद कर ली है.

    Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, विकास तिवारी समेत पांच आरोपी है दोषी
    Next Article रांची में ड्रग डिपार्टमेंट ने एक करोड़ की नशीली दवा की जब्‍त, आरोपी फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.