Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»डेबिट-क्रेडिट कार्ड धारकों से ठगी करने करने वाले सात साइबर अपराधी अरेस्ट
    क्राइम

    डेबिट-क्रेडिट कार्ड धारकों से ठगी करने करने वाले सात साइबर अपराधी अरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को चूना लगाने वाले सात साइबर अपराधियों को जामताड़ा साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अमित कुमार सिंह व साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने इस बाबत जानकारी दी. बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर और डुमरिया गांव से साइबर अपराध को अंजाम देते सात अपराधियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी को इन दोनों गांव में साइबर अपराधियों के सक्रियता को लेकर सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए टीम बनाई गई थी. साइबर पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार अपराधियों में अफजाल अंसारी, अजमल अंसारी, अमन अंसारी, गुलाम कौशर, अहमद अंसारी, शौकत अंसारी, हसन राजा शामिल है.

    इन अपराधियों के पास से 18 एंड्रोइड मोबाइल फोन, 23 फर्जी सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है. मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि इन अपराधियों का कार्य क्षेत्र मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र पाया गया है, जहां क्रेडिट और डेबिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबर देकर, समस्या बात कर और उसका निराकरण करने के नाम पर विभिन्न एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी किया करते थे. इस छापेमारी दल में साइबर थाना के आरक्षी श्यामलाल मरांडी, अभय कुमार मिश्रा, विष्णु माझी, सुनील हसदा, रविंद्र ठाकुर के अलावा अन्य शामिल थे.

    इसे भी पढ़ें: अनगड़ा अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी दस हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

    Breaking news Johar Live जोहार लाइव ब्रेकिंग न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनगड़ा अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी दस हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार
    Next Article पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू बीजेपी में शामिल, अमृतसर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.