Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»10 डिसिमल तक के लंबित मामलों का किया गया निपटारा
    झारखंड

    10 डिसिमल तक के लंबित मामलों का किया गया निपटारा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंचलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रविवार फिर से जिला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। पिछले 22 दिनों में ये तीसरा मौका है जब ज़िला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज़ से संबंधित शिविर का आयोजन कर 10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन करते हुए आवेदकों को करेक्शन स्लिप (शुद्धि पत्र) निर्गत किया गया।

    नामकुम अंचल में आयोजित शिविर में पहुंचे रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री

    रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नामकुम अंचल में आवेदकों को शुद्धि पत्र प्रदान किया गया। जबकि अरगोड़ा, कांके, रातू एवं मांडर में वरीय पदाधिकारियों द्वारा आवेदकों को करेक्शन स्लिप दिया गया।

    अंचलों अंचलों

    म्युटेशन के कुल 990 मामलों का निष्पादन

    आज पांच अंचलों में आयोजित दाखिल-खारिज शिविर में म्युटेशन के कुल 990 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 1317 मामले अस्वीकृत किये गए। सबसे ज्यादा नामकुम अंचल में 701 आवेदन स्वीकृत किये गए, जबकि अरगोड़ा में 94, कांके में 54, रातू में 99 और मांडर में 42 आवेदन स्वीकृत किये गए। नामकुम अंचल में 959, कांके में 182, रातू में 151, मांडर में 25 और अरगोड़ा में 00 मामले रिजेक्ट किए गए।

    अंचलों

    अस्वीकृत आवेदनों की वरीय पदाधिकारी करेंगे समीक्षा

    रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को बिना ठोस कारण के दाखिल-खारिज के आवेदन को अस्वीकृत न करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है। उन्होंने सभी अंचल में वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है, जो कैम्प में अस्वीकृत मामलों की समीक्षा करेंगे कि रिजेक्शन का कारण सही है या नहीं।

    बिचौलिये दिखें तो स्थानीय थाना को सूचित करें – रांची DC

    रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने एक बार फिर से कहा है कि अगर अंचल कार्यालय में बिचौलिये दिखे तो फौरन स्थानीय थाना या पीसीआर को सूचित करें। उन्होंने आम लोगों से जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर इसकी जानकारी देने की बात कही।

    Also Read : हजारीबाग में थाना के सामने की दुकान में चोरी

    10 decimal 10 डिसिमल 22 days 22 दिन applicants Cases correction slip Disposal district entry-exit instructions Manjunath Bhajantri Organization pending mutation Ranchi DC rectification letter revenue camp Sunday third occasion various blocks आयोजन आवेदकों करेक्शन स्लिप जिला तीसरा मौका दाखिल खारिज निर्देश निष्पादन मंजूनाथ भजन्त्री मामले रविवार रांची DC राजस्व शिविर लंबित म्यूटेशन विभिन्न अंचल शुद्धि पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंगेर की तरह गिरिडीह में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार, 6 गिरफ्तार
    Next Article जांच के नाम पर निर्दोष युवाओं के साथ पुलिस की ज्यादती बर्दाश्त नहीं : बाबूलाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.