Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुपुर्द-ए-खाक हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी रफीक अनवर, शायराना अंदाज के लिए थे मशहूर
    झारखंड

    सुपुर्द-ए-खाक हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी रफीक अनवर, शायराना अंदाज के लिए थे मशहूर

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: किसी भी सभा में जब उनके भाषण की बारी आती थी तो उनके अल्फाज कुछ दिलकश शेरो शायरी के साथ ही शुरू हुआ करते थे. मधुर भाषी, नरम दिलवाले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी रफीक अनवर अब हमारे बीच नहीं रहे. जामताड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी रफीक अंसारी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुरुआ में मंगलवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. इस दौरान हर शख्स उनके निधन पर शोक जाता रहा था. शुभचिंतकों ने कहा कि ऐसे ईमानदार समाज सेवक की कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सभी जाति धर्म और इंसानियत के लिए काम करने में लगा दिया. उन्हें इसके लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनके आवास से नमाज-ए-जनाजा के लिए कब्रिस्तान की ओर ले जा रहा था तो महिला, पुरुष और बच्चे उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे. हाजी रफीक अनवर एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे. अपने जीवन में उन्होंने समाज के लिए बहुत ही अच्छा काम किया.

    उन्होंने जिला परिषद चुनाव में अपनी पत्नी सायरा बानो को दो बार चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभाई. पत्नी सायरा बानो को 2015 में जामताड़ा जिला परिषद का उपाध्यक्ष भी बनाया. किसी भी सभा में रफीक साहब जब माइक पकड़ते थे तो उनके अल्फाजों की शुरुआत कुछ दिलकश शेरो शायरी के साथ हुआ करता था और इसके लोग मुरीद भी रहते थे. ऐसे नेता के जामताड़ा से चले जाने का गम हमेशा रहेगा. उनके जनाजे में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन, दुमका लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन, गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी, सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, झामुमो नेता अशोक मंडल, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, विजय दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

    ये भी पढे: झामुमो ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, राजमहल से विजय हांसदा व सिंहभूम से जोबा मांझी को टिकट

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बसंत सोरेन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हाजी रफीक अनवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंदू नव वर्ष पर निकाली गई शोभायात्रा, आरती व हनुमान चालीसा का हुआ सामूहिक पाठ
    Next Article चेन्नई में पीएम मोदी का रोड शो, तमिलिसाई सौंदर्यराजन के लिए किया प्रचार

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.