माँ सरस्वती की विसर्जन शोभायात्रा में सुखदेवनगर थाना प्रभारी का देखें यह रूप, वीडियो वायरल

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित तिवारी गली से निकल रही माँ सरस्वती की विसर्जन शोभायात्रा में पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने समिति के लोगों को अपशब्द कहा और धमकी देते हुए बोली कि अगर गाना बजा तो क्या करेंगे समझ लेना। इस घटना के बाद से पुलिस के प्रति महिला, बच्चे और नौजवानों में रोष है। यह वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है।