Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पतरातू में ओवरब्रिज साइट पर सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, राहुल दुबे गैंग के नाम का मिला पर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    पतरातू में ओवरब्रिज साइट पर सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, राहुल दुबे गैंग के नाम का मिला पर्चा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 29, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पतरातू रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्थल पर तैनात सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई। इस घटना में सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अचानक पहुंचे अपराधी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयनगर निवासी सुरक्षा गार्ड प्रदीप राजवंशी रोज की तरह निर्माण स्थल पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली प्रदीप राजवंशी के पैर में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए निर्माण कार्य भी पूरी तरह ठप हो गया।

    घायल गार्ड को पहले अस्पताल, फिर रिम्स भेजा गया

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल गार्ड को तत्काल पतरातू के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।फिलहाल प्रदीप राजवंशी का इलाज रिम्स में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

    एसडीपीओ बोले- राहुल दुबे गैंग के नाम का मिला पर्चा

    मामले की जानकारी देते हुए पतरातू के एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे के द्वारा लिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

    घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    फायरिंग से लोगों में दहशत

    इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े अपराधी इस तरह गोली चला रहे हैं तो आम जनता खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो और इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

    पुलिस का दावा… जल्द होगी गिरफ्तारी

    पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाई गई है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे पतरातू क्षेत्र में पुलिस अलर्ट मोड में है और जांच लगातार जारी है।

    Also Read : रांची में पेट्रोल पंप लूट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 10 अपराधी गिरफ्तार

    Security Guard Shot at Overbridge Site in Patratu; Pamphlet Bearing Name of Rahul Dubey Gang Recovered पतरातू में ओवरब्रिज साइट पर सुरक्षा गार्ड को मारी गोली राहुल दुबे गैंग के नाम का मिला पर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम में सीएम हेमंत ने भरी हुंकार, बोले- आदिवासी कमजोर नहीं, सत्ता बदलना जानते हैं
    Next Article रांची में आज बिजली रहेगी बाधित, पोल-तार बदलने के काम से कई इलाके होंगे प्रभावित

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.