Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह में सुरक्षा गार्ड पर गो’लीबारी, धनबाद रेफर
    क्राइम

    गिरिडीह में सुरक्षा गार्ड पर गो’लीबारी, धनबाद रेफर

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read24
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गार्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह में एक निजी सुरक्षा गार्ड पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने गोली चला दी। गोली गार्ड की गर्दन को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जख्मी गार्ड दशरथ को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहमोरिया में एएनएम होस्टल के पास से सामने आई है।

    क्या हुआ था?

    मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम दशरथ अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह एएनएम कॉलेज के पास पहुंचा, तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया और गोली चला दी। गोली उसकी बाईं गर्दन को छूते हुए निकल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए।

    गार्ड

    मुखिया ने दिखाई तत्परता

    जख्मी दशरथ को सड़क पर गिरा देख बरहमोरिया पंचायत के मुखिया मुन्नालाल ने ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और एक्स-रे जांच की, जिसमें गोली शरीर में नहीं मिली। हालत स्थिर होने के बावजूद उसे धनबाद रेफर किया गया। मुखिया ने बताया कि दशरथ की पत्नी पारा टीचर हैं और यह परिवार शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है।

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी शुरू की। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने अस्पताल जाकर जख्मी से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही हमलावरों को पकड़ा जाएगा। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    Also Read : झारखंड में मॉनसून की वापसी शुरू, मौसम में बदलाव की संभावना

    referred to Dhanbad Security guard shot at in Giridih गिरिडीह में सुरक्षा गार्ड पर गोलीबारी धनबाद रेफर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मॉनसून की वापसी शुरू, मौसम में बदलाव की संभावना
    Next Article कार्तिक मास आज से शुरू, तुलसी पूजन और दीपदान से मिलेगा पुण्य

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.