Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना की एक दवा ही बचाएगी 3 महामारियों से
    जोहार ब्रेकिंग

    वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना की एक दवा ही बचाएगी 3 महामारियों से

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस की एक ही दवा तीन महामारियों से सुरक्षा देगी। 200 वैज्ञानिकों द्वारा किए शोधों के आधार पर यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोविड-19 से पहले दुनिया में फैल चुकी दो महामारी सार्स और मार्स के वायरसों की प्रकृति भी लगभग मिलती-जुलती है। ये तीनों वायरस अपने स्पाइक प्रोटीन के जरिए इंसानी कोशिकाओं पर हमला करके उस पर कब्जा कर लेते हैं, इसलिए वैज्ञानिक जो दवाएं अथवा उपचार ईजाद कर रहे हैं, वे तीनों महामारियों पर कारगर होंगे। गौरतलब है कि अभी तक सार्स और मार्स कोरोना वायरस की कोई दवा नहीं बन सकी है।

    इस अध्ययन के परिणाम के मायने इसलिए बहुत अहम हैं क्योंकि यह बेहद विस्तृत अध्ययन है। 6 देशों में स्थित 14 अग्रणी अनुसंधान संस्थानों के 200 वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन अमेरिका के 7.4 लाख मरीजों के डाटा विश्लेषण के जरिए किया है। वैज्ञानिकों ने देखा कि इन मरीजों को कौन सी दवाएं दी गईं और इससे संक्रमण में क्या सुधार हुआ। इस आधार पर उन्होंने महत्वपूर्ण आणविक तंत्र और संभावित दवा का पता लगाया है।

    शोध से पता लगा कि साल कोविड-19 के वायरस, 2002 में फैले सार्स महामारी के वायरस और 2012 में फैली मार्स महामारी के वायरस के वे प्रटीन और सेलुलर प्रक्रियाएं एकसमान हैं जो इंसानी कोशिकाओं पर हमला करती हैं। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने इन वायरसों की एकसमान कमजोरियों की पहचान कर ली है, जिसको टारगेट करके दी गई एंटी-वायरस थेरेपी से इन वायरसों को नष्ट किया जा सकेगा।

    साइंस जर्नल में प्रकाशित इस शोध के परिणाम के आधार पर शोधकर्ता अब ऐसी यूनिवर्सल दवा बनाने की दिशा में काम करेंगे जो सिर्फ इन तीन महामारियों के वायरस ही नहीं बल्कि भविष्य में फैल सकने वाले सभी कोरोना वायरसों पर असर करेगी।

    कोरोना वायरस का इतिहास बहुत पुराना है पर शुरूआती वायरस सिर्फ इंसानों को साधारण जुकाम ही करता था साल 2002 में सार्स यानि सीवियर एक्यूट रेस्पायरेट्री सिन्ड्रोम नामक वायरस की महामारी फैली। इसके बाद 2012 में मिडिल ईस्ट रेस्पायरेट्री सिन्ड्रोम यानी मार्स महामारी ने तबाही मचाई। अब 2019 में चीन से फैले सार्स-कोव-2 वायरस की महामारी कोविड-19 तबाही मचा रही है जो कि पूर्व दो वायरसों से ज्यादा मारक है।

    वैज्ञानिक मानते हैं कि कोविड-19 के बाद भी कोरोना वायरस के कई दूसरे स्ट्रेन दुनिया में फैलकर तबाही मचा सकते हैं। ऐसे में यह शोध महत्वपूर्ण है।

    coronavirus Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमार थोमा समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
    Next Article चाईबासा: बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, डायन बताकर ले ली जान

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.