Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वैन चालक की गिरफ्तारी पर स्कूल वाहन सेवा समिति का बायकॉट, SIT जांच की मांग
    झारखंड

    वैन चालक की गिरफ्तारी पर स्कूल वाहन सेवा समिति का बायकॉट, SIT जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चालक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम मन्नु कुमार पांडेय है, जो टेल्को खड़ंगाझार राधिकानगर का निवासी है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

    इस गिरफ्तारी से नाराज जमशेदपुर के स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति के सदस्य उग्र हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार से शहर के सभी स्कूली वैन, ऑटो और बस चालकों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आवाहन किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना पूरी जांच के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई की है। मन्नु कुमार पांडेय को झूठे आरोप में साजिश के तहत फंसाया गया है।

    समिति के सदस्यों ने बताया कि मन्नु पिछले 30 साल से वैन चला रहा है और अब तक उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई थी। एक शिकायत पर बिना जांच के जेल भेजना गलत है। उन्होंने मांग की है कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ जाती और प्रशासन व परिजनों के साथ बैठक नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आरोपी को रिहा नहीं किया गया तो हड़ताल खत्म नहीं होगी।

    समाजसेवी ने उठाई कई मांगें

    समाजसेवी अंकित आनंद ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाने ने परिवार को सूचना दिए बिना जल्दबाजी में कार्रवाई की। उन्होंने प्रशासन और स्कूलों से मांग की है कि सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संस्थानों में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य हो। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जाए और निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन हो।

    उन्होंने बताया कि घटना टेल्को थाना क्षेत्र की है, लेकिन केस बिरसानगर थाने में दर्ज हुआ। एनसीपीसीआर (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) की गाइडलाइंस और एसओपी का पालन सभी स्कूलों में होना चाहिए। इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाए जो स्कूलों पर निगरानी रखे। स्कूल प्रबंधन से बात हुई है और उन्हें आश्वासन मिला है कि वे इस दिशा में कदम उठाएंगे।

    Also Read : गुमला में 22 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट

    attempted rape Auto Drivers Birsnagar police station Bus Drivers demand for impartial investigation Indefinite Strike jamshedpur medical report minor's case NCPCR guidelines police action School Van school vehicle driver SIT formation Strike van driver arrested अनिश्चितकालीन हड़ताल एनसीपीसीआर गाइडलाइन एसआईटी गठन ऑटो चालक जमशेदपुर दुष्कर्म प्रयास नाबालिग मामला निष्पक्ष जांच मांग पुलिस कार्रवाई बस चालक बिरसानगर थाना मेडिकल रिपोर्ट वैन चालक गिरफ्तारी स्कूल वैन स्कूली वाहन चालक हड़ताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में दिखा 22 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
    Next Article चैन की नींद सो रही बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौ’त, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, पद पर रहते जान गंवाने वाले तीसरे शिक्षा मंत्री

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    Latest Posts

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026

    सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, पद पर रहते जान गंवाने वाले तीसरे शिक्षा मंत्री

    September 6, 2026

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.