Latehar : लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के भंडार चौक के समीप बाइक के धक्के से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा स्कूल से वापस अपने घर लौटने के दरम्यान हुआ। मृतक छात्रा की शिनाख्त 16 साल की देवंती कुमारी के तौर पर की गयी। वह हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर गांव के रहने वाले नारायण सिंह की बेटी थी। वह प्लस टू उच्च विद्यालय हेरहंज में 10 क्लास में पढ़ती थी। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने घर बिदिर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पल्सर बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर हेरहंज थाना एसआई सुबोध कुमार सिंह दलबल के साथ बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं मृत बच्ची के शव को हेरहंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।
Also Read : स्वतंत्रता दिवस से पहले जमशेदपुर में भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ा जोर…

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर टाटानगर स्टेशन पर पहली बार फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा…