Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान को लेकर SC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार…
    देश

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान को लेकर SC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार…

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की पीठ ने सुनवाई के दौरान मंत्री के बयान को “असंवैधानिक और अनुचित” करार देते हुए कड़ी फटकार लगाई।

    कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आप मंत्री हैं, यह भाषा शोभा नहीं देती।” सीजेआई गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह भी जोड़ा कि “संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती।”

    मंत्री ने मांगी माफी, वकील ने दी दलील

    सुनवाई के दौरान मंत्री विजय शाह के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है और मीडिया ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट ने बिना सुने आदेश पारित कर दिया।

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर फिलहाल कोई राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला गंभीर है। अदालत ने स्पष्ट किया कि एफआईआर पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी और सुनवाई अगले दिन फिर से होगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश पर रोक नहीं लगाई जाएगी। यानी मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया कि याचिकाकर्ता ने पहले हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाया।

    किस बयान पर हुआ विवाद?

    मंत्री विजय शाह ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद महू तहसील के मानपुर थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इन धाराओं में सरकारी कार्यों में बाधा, गलत बयानी और लोक सेवक के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

    मंत्री की सफाई

    बढ़ते विवाद के बीच मंत्री विजय शाह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में सफाई देते हुए कहा, “मैं सपने में भी सोफिया बहन के बारे में कुछ गलत नहीं सोच सकता। मेरा बयान उन बहनों के दर्द को लेकर था जिनके सिंदूर आतंकियों ने उजाड़े। अगर जोश में मेरे मुंह से कुछ गलत निकल गया तो मैं माफी मांगता हूं।”

    उन्होंने यह भी कहा कि उनका पारिवारिक संबंध सेना से रहा है और वे कर्नल सोफिया कुरैशी के साहस और समर्पण को सलाम करते हैं।

    Also read: रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में दुकानदारों ने किया सड़क जाम

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबृज बिहारी प्रसाद ह’त्याकां’ड : सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा को रखा बरकरार
    Next Article इन ट्रेनों का बदला गया स्टेशन स्टॉप… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    Latest Posts

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.