Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि पर भी सरकार को रोक लगानी होगी : सरयू राय
    झारखंड

    होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि पर भी सरकार को रोक लगानी होगी : सरयू राय

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि जिस तरह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने सैरात दुकानों के किराया में वृद्धि के निर्णय पर रोक लगाया उसी तरह होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि पर भी सरकार को रोक लगानी होगी।
    श्री राय ने आज यहां कहा कि जिस प्रकार सैरात दुकानों की किराया बढ़ाने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण और नासमझी की उपज थी उसी प्रकार होल्डिंग टैक्स बढ़ाने की प्रक्रिया भी त्रुटिपूर्ण और नासमझी का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में होल्डिंग टैक्स इस तरह नहीं निर्धारित होता है जिस तरह की प्रक्रिया इस संबंध में झारखंड में अपनाई गई है। आश्चर्य है कि होल्डिंग टैक्स बढ़ाने का संकल्प जब झारखंड सरकार की कैबिनेट में आया तो कैबिनेट में बैठे किसी भी मंत्री ने मुख्य सचिव से, जो कैबिनेट के सचिव होते हैं, या मुख्यमंत्री से यह नहीं पूछा कि होल्डिंग टैक्स को सर्किल रेट के साथ जोड़ने का क्या औचित्य है और झारखंड की आर्थिक प्रगति के मद्देनज़र इस कारण हुई होल्डिंग्स टैक्स में बेतहाशा वृद्धि से करदाताओं पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ कितना उचित और कितना व्यवहारिक होगा।

    श्री राय ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी भी मंत्री ने कैबिनेट में बैठने से पहले होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के संकल्प को पढ़ा ही नहीं और जो भी संकल्प मुख्य सचिव ने पढ़ा उसपर हाँ कह दिया। करदाताओं और जनता के बीच जब कैबिनेट के इस निर्णय का विरोध होने लगा तब भी किसी मंत्री के सामने कोई लिखित मंतव्य इस बारे में नहीं दिया। कुछ लोग इस मामले में जनता के सामने कभी- कभार ज़ुबानी जमा-खर्च ज़रूर कर रहे हैं और विरोध करने वालों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाने की ख़ानापूर्ति कर दे रहे हैं, परंतु होल्डिंग टैक्स बढ़ाने का जो लिखित संकल्प कैबिनेट में आया और जिसपर उन्होंने सहमति दे दिया उसका लिखित विरोध करने से वे कतरा रहे हैं। आख़िर क्यों ? किया वे अपना दोहरा चरित्र प्रदर्शित कर रहे हैं? कैबिनेट में बैठकर होल्डिंग टैक्स का समर्थन करने और पीड़ितों के सामने उनसे सहमत होने का ढोंग करने वाले मंत्रियों से जनता को पूछना चाहिए.

    श्री राय ने कहा कि राज्य भर में होल्डिंग टैक्स वृद्धि का विरोध हो रहा है। राज्य सरकार पर जन दबाव बन रहा है‌। आज नहीं तो कल सरकार को जनदबाव के सामने झुकना पड़ेगा। तब इस मामले में दोहरा चरित्र प्रदर्शित करने वाले इसका श्रेय लेने की होड़ में लग जाएँगे । उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अपनी भावना से राज्य के मुख्य सचिव को अवगत करा दिया है और बता दिया है कि राज्य भर में सरकार के विरूद्ध आक्रोश बढ़ रहा है इसलिये वे मुख्यमंत्री से इसपर पुनर्विचार करने के लिये और इसे तर्कसंगत बनाने के लिए कहें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: घर में घुसकर नाबालिग की चाकू मारकर की हत्या
    Next Article भाकपा माओवादी के तीन नक्सली गिरफ्तार, नक्सली पोस्टर और साहित्य बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.