Johar Live Desk : इस वर्ष 15 दिसंबर 2025 को पौष मास के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी है। यह दिन भगवान विष्णु की उपासना और पूजा के लिए विशेष माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी सफलता का प्रतीक है और इस दिन किए गए धार्मिक उपायों से व्यक्ति को कार्यों और करियर में मनचाही सफलता मिलती है।
सफला एकादशी के खास उपाय
- भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे करियर और जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
- काले तिल का दान करें और कुछ तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे जीवन में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
- पीपल के वृक्ष की पूजा करें, उसकी जड़ में कच्चा दूध चढ़ाएं, सरसों का तेल का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें। यह उपाय इच्छाओं की पूर्ति में मदद करता है।
- रात को पानी में हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार और तिजोरी पर छिड़काव करें। इससे धन लाभ और घर में सुख-समृद्धि आती है।
- 7 या 21 तुलसी के पत्तों पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। यह उपाय नौकरी, करियर और परिवार में खुशहाली लाता है।
सफला एकादशी के ये सरल उपाय विद्यार्थियों और व्यवसायियों दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं, इसलिए इस दिन की पूजा और दान विशेष महत्व रखते हैं।


