Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 8:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»संकल्प यात्रा : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, केंद्र सरकार की गिनाई खूबियां
    जमशेदपुर

    संकल्प यात्रा : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, केंद्र सरकार की गिनाई खूबियां

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को संकल्प यात्रा के तहत खरसावां पहुंचे. जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इससे पूर्व मरांडी खरसावां शाहिद बेदी पर पहुंचे और खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. हालांकि इस संकल्प यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री और खरसावां से तीन बार विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित नहीं रहे. हालांकि उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा कार्यक्रम में  मौजूद रही और सभा को संबोधित भी किया. बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी नजर नहीं आए.

    अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा. वहीं झारखंड सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए एक बार फिर से झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की. मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल को देश के गरीबों को समर्पित बताया और कहा कि केंद्र सरकार ने इस दौरान ज़न-धन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों के जीवन में खुशहाली लाई है. यह देखकर दुख होता है कि ‘बदले की राजनीति’ से प्रेरित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहे हैं.

    बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि ‘नरेंद्र मोदी ने बिचौलियों को खत्म कर दिया. अब दिल्ली से जो पैसा आता है, वह सीधे गरीबों के खाते में जाता है.’ बाबूलाल मरांडी ने ट्रांसफर पोस्टिंग के भी बहाने हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड के तमाम सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और पुलिसवाले भी इस वसूली सरकार से तंग आ चुके हैं. इनको पैसा पहुंचाते- पहुंचाते परेशान हैं. हर महीने- दो महीने पर ट्रांसफर- पोस्टिंग की लिस्ट आ जाती है. ऊपर वाले का पेट ही नहीं भर रहा. अधिकारियों के बीच चर्चा है कि इनको भारत का टकसाल भी लाकर दे दो तो पेट नहीं भरेगा.

    सभा को संबोधित करने के बाद मरांडी का काफिला राजनगर के लिए रवाना हो गया. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि पिछले 10 सालों से एक आदद जीत को तरसती भारतीय जनता पार्टी क्या इस संकल्प यात्रा के जरिए खरसावां में कमल खिला पाने में सफल होती है या नहीं! केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के संकल्प यात्रा से दूरी कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है.

    इसे भी पढ़ें: मारपीट के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

     

     

    #Jharkhand News Babulal marandi City News Current News Daily News Hemant Sarkar jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sankalp Yatra Seraikela Kharsawan Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बाबूलाल मरांडी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज संकल्प यात्रा सरायकेला खरसावां सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमारपीट के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
    Next Article गरीबों का अनाज डकारने वाले 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, राशि वसूलने का आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.