Sahibganj : अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ED ने लगभग दर्जन भर लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इनमें स्थानीय व्यवसायी, ठेकेदार और खनन कार्य से जुड़े अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
एजेंसी इन सभी से अवैध खनन से जुड़े लेन-देन, जमीन के कागजात और वित्तीय गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाएगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद ED कुछ और छापेमारियों या जब्ती की कार्रवाई भी कर सकती है।
अवैध खनन का मुद्दा पिछले काफी समय से चर्चा में है और ईडी लगातार इसके तार जोड़ने में लगी है। जिले में इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
Also Read : IND vs SA : साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
Also Read : मन की बात में पीएम मोदी बोले- भारत हर क्षेत्र में रच रहा नया इतिहास
Also Read : यूरिक एसिड बढ़ने से गाउट और किडनी स्टोन का खतरा, इन घरेलू उपायों से कम करें
Also Read : उत्तराखंड में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले


