Ranchi : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने विभिन्न ग्रिड स्टेशनों और विद्युत आपूर्ति केंद्रों का दौरा कर फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी कार्य स्थितियों का जायजा लिया।
इस दौरान अजय राय ने कहा, “बारिश के मौसम में बिजली से जुड़ा कार्य बेहद जोखिमभरा हो जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा किट और जरूरी संसाधनों से लैस किया जाए। किसी भी कर्मचारी को बिना सुरक्षा उपकरण के फील्ड में नहीं भेजा जाना चाहिए।”
उन्होंने कर्मचारियों को बरसात के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, गीले उपकरणों से दूरी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करने की सलाह दी। साथ ही विभागीय अधिकारियों से अपील की कि वे इस मौसम में ड्यूटी रोटेशन, सुरक्षा किट की अनिवार्यता और मॉनसून हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करें।
अजय राय ने कहा, “विद्युत कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका योगदान राज्य को रोशन बनाए रखने में अहम है, जिसे हर स्तर पर सराहा जाना चाहिए।”
उनकी यह पहल झारखंड में फील्ड लेवल पर काम कर रहे बिजली कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक संदेश मानी जा रही है।
Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
Also Read : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन
Also Read : बिहार में हटाए जाएंगे सभी DCLR, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Also Read : चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान
Also Read : कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस
Also Read : अवैध हथियार और शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सरगना फरार, दो गिरफ्तार
Also Read : खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी