Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी
    ट्रेंडिंग

    खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan/Patna : PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि RJD पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के प्रति सम्मान नहीं रखते। उन्होंने लालू द्वारा कथित तौर पर आंबेडकर की तस्वीर के साथ किए गए व्यवहार को अपमानजनक बताया और कहा कि बिहार के लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे।

    PM का हमला : “लालू कभी माफी नहीं मांगेंगे”

    गले में नीला गमछा डाले पीएम मोदी ने कहा, “हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ, परिवार का विकास। इनकी राजनीति का यही मकसद है। ये लोग अपने परिवार के हित के लिए बिहार के करोड़ों परिवारों का नुकसान करने से भी नहीं चूकते। बाबा साहेब आंबेडकर ऐसी राजनीति के सख्त खिलाफ थे, इसलिए ये लोग कदम-कदम पर उनका अपमान करते हैं।”

    मोदी ने आगे कहा, “हाल ही में पूरे देश ने देखा कि RJD वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया। बिहार में पोस्टर लगे हैं कि लालू माफी मांगें, लेकिन मैं जानता हूं कि ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। इनके मन में पिछड़े वर्गों के लिए कोई सम्मान नहीं है। मैं बाबा साहेब को दिल में रखता हूं, लेकिन ये लोग उनकी तस्वीर को पैरों तले रखते हैं।”

    क्या है पूरा मामला

    11 जून को लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पटना में राबड़ी देवी के आवास पर कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात हुई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य कारणों से सावधानी बरत रहे लालू एक कुर्सी पर बैठे थे और दूसरी कुर्सी पर अपने पांव रखे हुए थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर वाला फ्रेम लेकर पहुंचा और लालू के पांव छूकर फ्रेम उनके स्टाफ को सौंपकर चला गया। वायरल हुए वीडियो में फ्रेम का पिछला हिस्सा लालू की ओर था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें यह पता ही नहीं था कि फ्रेम में आंबेडकर की तस्वीर है।

    BJP ने लगाए पोस्टर, एससी कमीशन का नोटिस

    इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लालू पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिहार में जगह-जगह “लालू माफी मांगो” के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी इस मामले में लालू को नोटिस जारी किया है। BJP नेताओं का कहना है कि यह घटना दलित समुदाय के प्रति आरजेडी की मानसिकता को दर्शाती है।

    लालू के बचाव में JDU विधायक

    वहीं, JDU विधायक गोपाल मंडल ने लालू का बचाव करते हुए कहा कि वह बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान कर ही नहीं सकते। मंडल ने कहा कि यह मामला गलतफहमी का परिणाम है और लालू को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

    राजनीतिक घमासान तेज

    इस विवाद ने बिहार की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है। BJP जहां इस मुद्दे को दलित और पिछड़े वर्गों के बीच ले जाकर लालू और आरजेडी को घेरने की कोशिश में है, वहीं आरजेडी समर्थक इसे महज एक गलतफहमी बता रहे हैं। बिहार की जनता अब इस मसले पर दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।

    Also Read : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

    Ambedkar insult Babasaheb Ambedkar backward class Bihar Elections 2025 Bihar Politics Congress Dalit respect extremely backward class Lalu Prasad Yadav Mahadalit Narendra Modi speech PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी Political Statement Rjd Siwan rally अति पिछड़ा वर्ग आंबेडकर अपमान आरजेडी कांग्रेस दलित सम्मान नरेंद्र मोदी भाषण पिछड़ा वर्ग बाबा साहेब आंबेडकर बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति महादलित राजनीतिक बयान लालू प्रसाद यादव सीवान रैली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल वाले फरार
    Next Article मैरिज पैलेस में बनाये जा रहे थे अवैध हथियार और शराब, कैसे खुला राज… जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.