Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची से दिल्ली भेजी जा रही दो नाबालिगों का RPF ने किया रेस्क्यू, महिला गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची से दिल्ली भेजी जा रही दो नाबालिगों का RPF ने किया रेस्क्यू, महिला गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RPF
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान रांची मंडल की RPF को बड़ी सफलता मिली। RPF ने दो नाबालिग बालिकाओं को दिल्ली ले जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया और उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

    ट्रेन 12825 में हुई संदिग्ध गतिविधि

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12825) के आगमन के समय RPF पोस्ट रांची ने विशेष जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक महिला को दो नाबालिग बालिकाओं के साथ देखा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रेशमा देवी (40 वर्ष), निवासी किराड़ी, दिल्ली बताया।

    सिमडेगा की रहने वाली थी नाबाली

    नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि वे सिमडेगा के थेताईटांगर थाना के बंबालकेरा गांव की रहने वाली हैं। उन्हें घरेलू काम के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

    वेतन के नाम पर कमीशन का खेल

    महिला SI सुनीता तिर्की (डीएनएफटी) द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रति बालिका 14-15 हजार रुपये मासिक वेतन तय था। इसमें से महिला 2-3 हजार रुपये प्रतिमाह कमीशन लेने वाली थी। महिला ने स्वीकार किया कि उसने पहले भी झारखंड से बालिकाओं को दिल्ली भेजा है। जांच में यह भी पता चला कि उसके खिलाफ वर्ष 2023 में गुमला थाना में अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

    गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

    महिला के पास से स्लीपर क्लास टिकट और एक मोबाइल जब्त किया गया। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर एएचटीयू/कोतवाली थाना को सौंपा गया। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित आश्रय प्रेमाश्रय में रखा गया है।

    टीम की सराहनीय भूमिका

    इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, SI सोहन लाल, स्टाफ संजय यादव, कुमारी दिव्या सिंह, महिला SI सुनीता तिर्की और महिला स्टाफ रेनु की अहम भूमिका रही।

    Also Read : डोरंडा मर्सिडीज केस : गाड़ी रिलीज पर फिलहाल कोर्ट ने अधिवक्ता को नहीं दी राहत

    DNFT Gumla Police Station Human Trafficking Jharkhand news Jharkhand Security minor girls POCSO Act police action Premashray Ranchi Railway Station Reshma Devi RPF आरपीएफ गुमला थाना झारखंड समाचार झारखंड सुरक्षा डीएनएफटी नाबालिग बालिकाएं पुलिस कार्रवाई पॉक्सो अधिनियम प्रेमाश्रय मानव तस्करी रांची रेलवे स्टेशन रेशमा देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह वार्ड 18 फायरिंग मामला : पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद समेत 5 गिरफ्तार, देसी पिस्टल जब्त
    Next Article धनबाद में 12 एकड़ पर बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, लंबित परियोजना पर लगी ब्रेक हटी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.